एक्सप्लोरर

Giridih News: गिरिडीह में रेलवे ट्रैक पर नक्सलियों के विस्फोट से कई घंटे प्रभावित रहा परिचालन, फिर से बहाल हुई सेवा

Giridih Naxal News: नक्सलियों ने धनबाद मंडल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो - गया रेल खंड पर विस्फोट किया जिसके बाद रेलवे ने ट्रेनों का संचालन रोक दिया था.

Jharkhand News: झारखंड स्थित गिरिडीह में नक्सलियों ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात रेलवे ट्रैक पर विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन घंटों तक ठप रहा. हालांकि रेलवे विभाग ने क्षतिग्रस्त ट्रैक को ठीक कर फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है. यह जानकारी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी.

उन्होंने कहा कि धनबाद मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो - गया रेल खंड पर विस्फोट किया गया था. घटना के बाद ट्रेनों को डाईवर्ट किया गया. विभाग ने ट्रैक को दुरुस्त कर जब फिट घोषित किया तब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ.

नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एकदिवसीय झारखंड-बिहार बंद के दौरान नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया और नई दिल्ली से गया-धनबाद होकर हावड़ा जाने वाले रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया. गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी और चौधरीबांध के बीच में अप और डाउन ट्रैक पर विस्फोट किया गया. विस्फोट से स्लीपर क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे इस रूट की ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. 

बताया गया कि रात लगभग 12:15 बजे नक्सलियों का दस्ता इस क्षेत्र में पहुंचा और विस्फोट किया. यह विस्फोट पोल संख्या 334/13 व 14 के बीच किया गया. घटना की सूचना के बाद गिरिडीह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

रेलवे ने की ट्रैक की जांच
रेलवे ट्रैक विस्फोट कर उड़ाने की इस घटना के बाद से गंगा दामोदर, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर ही रुक गई थी. हालांकि रेलवे विभाग ने सुबह ही ट्रैक की जांच की और दुरुस्त की और ट्रैक को फिट घोषित किया गया. इसके बाद ट्रेनों की सेवा शुरू की गई. उधर घटना के बाद आस पास के इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है.

जेल में स्वास्थ्य सेवा मुहैया नहीं कराने के विरोध में बुलाया गया बंद
नक्सली संगठन के टॉप लीडर प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला को जेल में स्वास्थ्य सेवा मुहैया नहीं कराने के विरोध में बंद बुलाया था. दोनों की गिरफ्तारी के बाद से ही नक्सली संगठन गुस्से में हैं. गुरुवार को ट्रैक पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा था जिसमें दोनों की रिहाई की मांग की गई है. 

प्रशांत बोस और शीला की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों ने दो बार बंद करवाया है. इस बार 21 जनवरी से 26 जनवरी तक दोनों की रिहाई की मांग को लेकर प्रतिरोध दिवस मनाया गया. इस दौरान गिरिडीह के खुखरा और मधुबन में मोबाइल टावर उड़ाया गया था. 

डुमरी के नुरंगो के समीप बराकर नदी पर बने पुल को उड़ा दिया गया तो वहीं हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर उड़ाने का प्रयास किया गया. जबकि कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए थे.

Morhabadi Firing News: रांची के मोरहाबादी में दिनदहाड़े गोलीबारी में एक की मौत, थोड़ी दूर पर है सीएम आवास

Jharkhand School Reopening: झारखंड में कब से खुलेंगे स्कूल? जानें इस सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
Xप्लेन: CM हेमंत सोरेन के खिलाफ पिता शिबू की तस्वीर क्यों बनी हथियार?
CM हेमंत सोरेन के खिलाफ पिता शिबू की तस्वीर क्यों बनी हथियार?
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget