एक्सप्लोरर

Jharkhand: गिरिडीह में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Giridih News: गिरिडीह में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्राओं के साथ बीच सड़क पर हुई छेड़खानी की इस वारदात से बेटियों में भय का माहौल है.

झारखंड के गिरिडीह में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है. ट्यूशन पढ़कर जा रही नाबालिग छात्राओं के साथ एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की और फरार हो गए. हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड और देवरी थाने का घेराव किया है.

यह मामला गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के एक गांव का है. छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी की घटना में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित हिंदू संगठनों के सदस्यों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पहले देवरी प्रखंड मुख्यालय के ग्राउंड में बैठक की और उसके बाद प्रदर्शन करते हुए देवरी थाना पहुंचकर घेराव किया. 

आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही- हिंदू संगठन

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्राओं के साथ बीच सड़क पर हुई छेड़खानी की इस घटना से बेटियों में भय का माहौल है. वहीं, हिंदू संगठनों ने कहा कि इस मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने के बजाय, आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है.

हिंदू संगठनों के सदस्य विनय शर्मा ने कहा, ''नाबालिग हिंदू छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के ऊपर कांड संख्या 73/25 दर्ज है, जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.''

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी-एसडीपीओ

इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद पहुंचे और आक्रोशित हिंदू संगठनों के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया. एसडीपीओ ने भरोसा दिलाते हुए कहा, ''पुलिस अपना काम कर रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.''

Input By : पंचानंद राय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget