एक्सप्लोरर

Dhanbad News: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की जेल में तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

Sanjeev Singh in ICU : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ गई.उन्हें सीने में दर्द के बाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

Dhanbad : जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. सीने में दर्द की शिकायत के बाद जेल प्रबंधन ने उन्हें एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

स्वास्थ्य की जांच की जा रही है: डॉ यू के ओझा 

एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम पूर्व विधायक के स्वास्थ्य जांच में लगातार जुटी हुई है. डॉक्टर यू के ओझा ने बताया कि पूर्व विधायक का बीपी बढ़ा हुआ है. उन्होंने सीने में दर्द और कमजोरी की शिकायत की  है. कार्डियोलॉजी से जुड़ी जांच किए जाने हैं. फिलहाल ईसीजी और ब्लड टेस्ट किया जाएगा. डॉक्टर ओझा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने पहले ही कई तरह के टेस्ट कराने को कहा है. मंगलवार तक पूरी स्वास्थ्य जांच हो जाएगी. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है जहां उनके स्वास्थ्य कि निगरानी कि जा रही है.

 तबीयत बिगड़ने की खबर सुन समर्थकों की जुटी भीड़

 संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ने कि खबर जैसे ही उनके समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं तक पहुंची उसके बाद सैकड़ों की  संख्या में समर्थक अस्पताल के बाहर जमा हो गए. सभी संजीव सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी पाने को आतुर दिखे. इधर सिंह के  समर्थकों के साथ पूर्व विधायक की पत्नी और बीजेपी की नेता रागिनी सिंह भी अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. रागिनी सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के सीने में दर्द है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में हैं. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या के आरोप में गए जेल 

मार्च  2017 को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद परिजनों ने झरिया के तत्कालीन बीजेपी विधायक संजीव सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था. इसके बाद संजीव सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया और तब से संजीव सिंह धनबाद जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें :-Jharkhand: रांची के सदर अस्पताल में कोरोना की तैयारियों का मॉक ड्रिल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget