एक्सप्लोरर

क्या फिर सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन? विधायकों की बैठक के लिए चंपई सोरेन ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

Jharkhand MLA Meeting: झारखंड में अटकलें लगाई जा रही है कि क्या हेमंत सोरेन जेल से रिहा होने के बाद अब फिर मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे. राज्य में इसी साल के आखिरी में चुनाव होने वाले हैं

Hemant Soren Meeting: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने बुधवार (3 जुलाई) को इंडिया गठबंधन के विधायकों की अहम बैठक बुलाई है. एक विधायक ने कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है.

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा हुए हैं. उन्हें झारखंड हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी है. जेल से रिहाई के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही है कि क्या फिर हेमंत सोरेन सीएम पद की कमान संभालेंगे.

सूत्रों ने बताया कि बैठक को देखते हुए बुधवार को 1,500 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने सहित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. मंगलवार को भी चंपई सोरेन ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम बने चंपई सोरेन

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी 2024 को चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें सीएम के रूप में शपथ ली थी. नाम नहीं बताने की शर्त पर कांग्रेस के विधायक ने पीटीआई को बताया कि झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को हमारी पार्टी ने गठबंधन विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए कहा था. विधायक ने कहा कि बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि गठबंधन को इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार करने की जरूरत है. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और इसके प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी यहां बैठक में शामिल होने वाले हैं. बैठक में मंत्री बसंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के भी शामिल होने की संभावना है. कल्पना हाल ही में गांडेय से विधायक चुनी गई थीं, उन्होंने उपचुनाव जीता था. यह सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. 

जेल से रिहा होने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक रैली में हेमंत सोरेन ने दावा किया था कि बीजेपी झारखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की योजना बना रही है. उन्होंने सामंती ताकतों के खिलाफ विद्रोह की भी घोषणा की और कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन बीजेपी को पूरे देश से बाहर कर देगा.

'...हम संविधान बदलेंगे', आखिरी निशिकांत दुबे ने लोकसभा में क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget