एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: 'हमारा देश धर्मशाला नहीं है...', शिवराज सिंह ने बता दिया झारखंड भयानक संकट में फंसेगा

Jharkhand Election: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है. जनता महागठबंधन सरकार को हटाने का मन बना चुकी है क्योंकि गवर्नेंस नाम की कोई चीज नहीं है.

Shivraj Singh Chauhan News: "बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की माटी संकट में है. घुसपैठिए यहां आकर बस रहे हैं और आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे हैं. उनकी जमीन हड़प रहे हैं. पत्नियों को पंचायत का चुनाव लड़वा कर संसाधनों पर कब्जा करते हैं. इन समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो झारखंड भयानक संकट में फंसेगा". ऐसा कहना है केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का.

केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर क्या कहा?

झारखंड में दूसरे फेज का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सोमवार को केंद्रीय मंत्री ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि हमारा देश धर्मशाला नहीं है कि कहीं से भी कोई आए और यहां बस जाए. वहीं बंटेंगे तो कटेंगे, एक हैं तो सेफ हैं पर कहा कि बंटना क्यों चाहिए? देश एकजुट रहना चाहिए. एकता में ताकत होती है. एक रहेंगे तो आगे बढ़ेंगे. जीतेंगे. बंटेंगे तो बिखर जाएंगे. 

वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता का पैसा महागठबंधन सरकार में लूटा गया. हमारी सरकार बनते ही भ्रष्टाचार की जांच होगी. जिन लोगों ने जनता का पैसा खाया वो पैसा निकाला जाएगा और जनता तक पहुंचाया जाएगा. सरकार बनते ही उन लोगों को चिह्नित कर बाहर करेंगे जो घुसपैठिए हैं. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जहरीले सांप से बीजेपी आरएसएस की तुलना की है, इस पर उन्होंने कहा कि यह मोहब्बत की दुकान है. राहुल गांधी की. यह लोग कह रहे हैं कि बीजेपी आरएसएस जहरीले सांप है. मार डालो. नफरत की इंतेहा है यह. पहले कांग्रेसी देश को धर्म के आधार पर बांट चुके हैं. कांग्रेसी बीजेपी और पीएम मोदी से नफरत करते हैं. अब लोगों को भी आपस में जातियों में लड़ाना चाहते हैं. नफरत को देश स्वीकार नहीं करेगा. झारखंड महाराष्ट्र में हार कांग्रेस की होनी है. इस वजह से कांग्रेस बौखला गई है. 

राहुल गांधी महाराष्ट्र में पीसी के दौरान लॉकर लेकर पहुंचे थे. पोस्टर निकाला एक हैं तो सेफ हैं का व बीजेपी के नारे का मजाक उड़ाया. बताने कि कोशिश की कि कौन एक है कौन सेफ है. इस पर उन्होने कहा कि राहुल गांधी क्या बोलते हैं, क्या सोचते हैं, क्या करते हैं? कह पाना मुश्किल है. मानसिक आयु उनकी कितनी है देख लीजिए. राहुल गांधी सिर्फ झूठ बोलते हैं और नाटक करते हैं. जनता नाटक करने वालों को पसंद नहीं करती है. जनता जानती है राहुल गांधी परिपक्व नेता नहीं हैं. हरियाणा के चुनाव में जलेबी बना रहे थे. अब खाते रहें. कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है.

सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी-शिवराज 

झारखंड में बीजेपी मुद्दों से भटक गई है. यह महागठबंधन न कहे. यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई. ठगबंधन है. महागठबंधन नेताओं के घर से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं. ऐसी बेशर्म लूट हमने कभी नहीं देखी. इतिहास में दर्ज होगा की सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग हुई. एनडीए दो तिहाई सीटें पहले चरण में जीत रहा है. दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग है. संथाल परगना में अप्रत्याशित नतीजे आएंगे. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'अनैतिक गठबंधन वालों की करतूतें...', बोली रोहिणी आचार्य- बड़बोलों की सरकार के तमाम खोखले दावों को खोल रहे चूहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget