एक्सप्लोरर

Illegal mining case : सीएम हेमंत सोरेन को ED से बड़ा झटका, पूछताछ की तारीख बदलने की मांग पर हुआ ये फैसला

सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर अपील किया था कि उन्हें पूछताछ के लिए 17 नवंबर के बजाय एक दिन पहले यानि 16 नवंबर को ही पूछताछ के लिए बुला लिया जाए.

Illegal mining case: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय से करारा झटका लगा है. ईडी ने सोरेन की वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें पूछताछ की तारीख बदलने की मांग की गई थी.  दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन के अपील को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी )ने खारिज कर दिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम ने ईडी को पत्र लिखकर अपील किया था कि उन्हें पूछताछ के लिए 17 नवंबर के बजाय एक दिन पहले यानि 16 नवंबर को ही पूछताछ के लिए बुला लिया जाए. हालांकि ईडी ने तकनीकी दिक्कतों की वजह से इस अपील खारिज कर दिया. 17 नवंबर को ही सम्भवतः ईडी द्वारा हेमंत सोरेन से पूछताछ की जाएगी.

बता दें झारखंड और बिहार में अवैध खनन और जबरन वसूली से संबंधित धन शोधन रोकथाम मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 17 नवंबर को फिर से तलब किया था. इससे पहले सोरेन ने इससे पहले जब ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था तो ईडी से तीन सप्ताह का समय मांगा था. 

ईडी ने भी झारखंड पुलिस को लिखी थी ये चिट्ठी
सोरेन ने जांच एजेंसी को पत्र लिखकर तीन सप्ताह का समय मांगा था. उन्होंने कहा कि उनका व्यस्त कार्यक्रम है इसलिए उन्हें तीन सप्ताह का समय चाहिए. ईडी ने भी झारखंड के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पूछताछ से पहले सुरक्षा के समुचित इंतजाम करने को कहा था.

सूत्रों ने कहा, सोरेन द्वारा हस्ताक्षरित एक चेक था, जो हाल ही में छापेमारी के दौरान हमें मिला . उन्होंने कथित तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया और लीज प्रदान की. ईडी ने हाल ही में रांची की विशेष अदालत में सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा और बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दायर की थी, जिन्हें झारखंड के सीएम का करीबी भी कहा जाता है.

चार्जशीट पर कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका है. ईडी ने कहा कि जांच के दौरान, पूरे भारत में कई तारीखों पर 47 तलाशी जगह ली गईं, जिसके परिणामस्वरूप 5.34 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई, 13.32 करोड़ रुपये की बैंक शेष राशि को जब्त कर लिया गया, इसके अलावा एक अंतर्देशीय पोत एमवी इंफ्रालिंक-3 को फ्रीज कर दिया गया. पांच स्टोन क्रशर और दो हाइवा ट्रक के अलावा दो एके 47 असॉल्ट राइफल के साथ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए.

पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश गिरफ्तार 
इससे पहले ईडी ने पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया था. आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी ने पंकज मिश्रा और अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत बरहरवा पुलिस स्टेशन, साहेबगंज जिला, झारखंड द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की. बाद में आईपीसी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम के तहत अवैध खनन के संबंध में कई प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं. अब तक, ईडी ने इस मामले में अवैध खनन से संबंधित अपराध की 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय की पहचान की है.

पीएमएलए की जांच से पता चला है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि होने के नाते राजनीतिक दबदबे वाले पंकज मिश्रा अपने साथियों के माध्यम से साहेबगंज और उसके आसपास के इलाकों में अवैध खनन कारोबार के साथ-साथ अंतर्देशीय नौका सेवाओं को नियंत्रित करता था. ईडी अधिकारी ने कहा पंकज मिश्रा द्वारा अर्जित किए गए 42 करोड़ रुपये के अपराध की राशि की अब तक पहचान की जा चुकी है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Jharkhand Foundation Day:झारखंड का स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर में 70 से ज्यादा बार चोरी की पोल-खोल डिबेट!
PoJK Rawalakot Protest | Chaar Ki Chaal: POJK में विद्रोह से कांपी शाहबाज सरकार!
Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget