एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में सभी 49 नगर निकायों में एक साथ चुनाव कराने का रास्ता साफ, बिना ओबीसी आरक्षण के ही होंगे चुनाव

Ranchi News: बता दें कि राज्य के 10 जिलों के 13 नगर निकायों में चुनाव 2020 से ही लंबित हैं. इन निकायों में 2015 में चुनाव हुए थे. संभावना जताई जा रही है कि अगले साल मार्च-अप्रैल में ये चुनाव होंगे.

Ranchi News: झारखंड में सभी 49 नगर निकायों के चुनाव एक साथ कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है. पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार वर्ष 2023 में 13 नगर निकायों के चुनाव कराए जाने थे, लेकिन अब बाकी 36 नगर निकायों को भी उनके निर्धारित कार्यकाल के पूर्व भंग कर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे. राज्य सरकार के कैबिनेट ने नगर विकास विभाग की ओर से तैयार किए गए इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

बगैर ओबीसी आरक्षण के होंगे चुनाव

सरकार ने यह भी तय किया है कि ये चुनाव ओबीसी आरक्षण के बगैर कराए जाएंगे. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पेशल लीव अपील में राहुल रमेश बनाम महाराष्ट्र राज्य एवं अन्य के मामले में पारित न्यायादेश को आधार बनाया है. इसके अनुसार पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या को अन्य श्रेणी में माना जाएगा और ओबीसी की जनसंख्या के अनुसार सीटों को अनारक्षित कर दिया जाएगा, जहां से कोई भी चुनाव लड़ सकेगा. गौरतलब है कि राज्य में इसी साल कुछ महीने पहले पंचायतों के चुनाव भी ओबीसी आरक्षण के निर्धारण के बगैर कराए गए थे. कैबिनेट में पारित नगरपालिका निर्वाचन 2023 नियमावली के अनुसार चुनाव गैरदलीय आधार पर कराये जायेंगे.

2020 से ही लंबित हैं चुनाव

बता दें कि राज्य के 10 जिलों के 13 नगर निकायों में चुनाव 2020 से ही लंबित हैं. इन निकायों में 2015 में चुनाव हुए थे. कोविड संक्रमण की आशंका के कारण प्रस्ताव तैयार होने के बावजूद यहां चुनाव नहीं कराये जा सके थे. राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले साल की शुरुआत में इनके चुनाव की तैयारी कर ली थी. इन नगर निकायों में वार्डों के परिसीमन और आरक्षण का काम भी पूरा कर लिया गया था. अब नई नियमावली के अनुसार बाकी 36 नगर निकायों में भी वार्डो के परिसीमन और आरक्षण के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और इसके बाद एक साथ सभी 49 नगर निकायों के चुनाव की घोषणा होगी. संभावना जताई जा रही है कि अगले साल मार्च-अप्रैल में ये चुनाव होंगे.

यह भी पढ़ें:

Garhwa News: गढ़वा में मां दुर्गा की प्रतिमा की तस्वीर खींचने पर आदिवासियों की पिटाई, मुखिया सहित आठ पर मुकदमा

Jharkhand: लातेहार में पुलिस ने 'ताना भगतों' पर छोड़े आंसू गैस के गोले, पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी भी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget