एक्सप्लोरर

ED Summon: चुनाव से पहले बढ़ीं अंबा प्रसाद की मुश्किल, कांग्रेस विधायक और भाई को ED का समन

Jharkhand ED Raid: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और पिता पर ईडी की कार्रवाई हुई. जांच एजेंसी ने बताया कि छापेमारी में 35 लाख रुपये कैश और कई डॉक्यूमेंट जब्त किए गए हैं.

ED Summon to Amba Prasad: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में झारखंड की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनके भाई को अगले महीने पूछताछ के लिए तलब किया है. सूत्रों ने बताया कि 36 वर्षीय प्रसाद को 4 अप्रैल 2024 को पेश होने के लिए कहा गया है जबकि उनके भाई अंकित साव को उसके अगले दिन 5 अप्रैल को बुलाया गया है. अंबा प्रसाद झारखंड विधानसभा में बड़कागांव निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं.

सूत्रों ने यह भी बताया कि ईडी धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज कराना चाहती है. प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रंगदारी, लेवी वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन हड़पने के सिलसिले में अपनी जांच के तहत इस हफ्ते की शुरुआत में अंबा प्रसाद, उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और सहयोगियों के परिसरों पर छापा मारा था.

35 लाख कैश और डॉक्यूमेंट्स जब्त
जांच एजेंसी ने गुरुवार 14 मार्च को कहा था कि इन छापों के दौरान ‘बिना लेखा-जोखा’ के 35 लाख रुपये नकद और दस्तावेज जब्त किए गए थे. यह मामला साव, उनके परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और हथियार कानून के तहत झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज की गई 15 प्राथमिकियों पर आधारित है.

अंबा प्रसाद और पिता पर रंगदारी का आरोप
ईडी ने यह स्पष्ट नहीं किया है नकद और दस्तावेज कहां से जब्त किये गए. प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया है कि योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रंगदारी, लेवी वसूली, अवैध रेत खनन और जमीन हड़पने जैसी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे. इन सभी ने इन अपराधों से कमाई की.

ईडी रेड पर अंबा प्रसाद का रिएक्शन
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने ईडी की रेड पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि बीजेपी ने उन्हें हजारीबाग और चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निमंत्रण भेजा था. हालांकि, विधायक ने बीजेपी का यह ऑफर ठुकरा दिया. इस बात की जानकारी उन्होंने कांग्रेस प्रभारी को दी थी. अंबा प्रसाद का दावा है कि बीजेपी का ऑफर न मानने की वजह से ईडी की छापेमारी हो रही है. 

यह भी पढ़ें: झारखंड: 2019 में चार फेज में हुआ था लोकसभा चुनाव, इस बार क्या होगा? कल साफ होगी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget