एक्सप्लोरर

Jharkhand: संथाल के कोयले से अब विदेशों में होगी रोशनी, म्यांमार सहित इन देशों में भेजा जाएगा

Jharkhand News: ईसीएम और कोयला मंत्रालय के डायरेक्टर मानिक चंद्र पंडित ने कहा कि संथाल कोयले के उपयोग से आत्मनिर्भर बनने की दौड़ में है. इसके लिए भारत सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है.

Jharkhand Latest News: झारखंड के संथाल परगना में कोयले का भंडार है और इसी कोयले के भंडार का उपयोग कर भारत सरकार राज्य सरकार के सहयोग से झारखंड में विकास की गति तेज करना चाहती है. भारत सरकार कोयले का आयात कर बिजली के उत्पादन में इसका उपयोग करती है. फिलहाल अब झारखंड के संताल परगना में पाये जाने वाले इस कोयले को ना केवल बिजली के उत्पादन में लगायेगी, बल्कि अब यहां का कोयला नेपाल, म्यांमार और बंगलादेश सहित अन्य देशों को इसका निर्यात करेगी.

ईसीएल और कोयला मंत्रालय के डायरेक्टर डॉ. मानिक चंद्र पंडित ने दुमका में एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि संथाल कोयले के उपयोग से आत्मनिर्भर बनने की दौड़ में है. इसके लिए भारत सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है. इसमें दुमका जिले के शिकारिपाड़ा प्रखंड के अंमड़ाकुंडा में कोल ब्लॉक की निलामी की गई. जबकि जामताड़ा के आस्ता ब्लॉक में कोकिंग गैस के लिए ड्रिलिंग शुरू हो गई है. साथ ही राजमहल में भी परियोजना का काम शुरू कर दिया गया है. 

उन्होंने कहा कि भविष्य में बिजली बनाने के लिए दुमका में भी संयत्र लगाने की योजना है. गोड्डा में यहां के कोयले से बिजली उत्पादन कर बंगलादेश भेजा जा रहा है, जबकि झारखंड के कोयले से पश्चिम बंगाल, पंजाब सहित अन्य कई प्रदेश रोशन हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोयला देश में आर्थिक विकास के लिए सबसे बड़ा योगदान देता है, क्योंकि ऊर्जा के लिए 50% से ज्यादा कोयले की जरूरत है. 

इस साल 52 मिलियन उत्पादन का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि सीमेंट फर्टिलाइजर, पेपर बल्ब और अन्य छोटे-छोटे उद्योग हैं, जिसमें कोल की जरूरत होती है. पिछले वित्तीय वर्ष में ईसीएल लगभग 48 मिलियन के आस पास कोल का उत्पादन किया था. अब इस वित्तीय वर्ष में 52 मिलियन या उससे ज्यादा उत्पादन करने का लक्ष्य है. वहीं धनबाद के बाद संथाल में मिले कोयले के भंडार से क्या बिजली पावर के साथ विदेशों में भी कोयले की सप्लाई होगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे किस्म के कोल है जिसका उत्पादन हमारे देश में अभी कम हो रहा है. यही वजह है अभी भी जरूरत के हिसाब से आयात किया जा रहा है. 

विदेशों में कोयला इंपोर्ट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी सरकार के विदेश नीति के तहत (बाय लैटरल पॉलिसी के तहत ) बांग्लादेश को एनर्जी सप्लाई की जा रही है. फिलहाल अभी इंपोर्ट का ज्यादा पोटेंशियल नहीं है. दरअसल, स्टडी के अनुसार 15-20 मिलियन टन कोयला बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार इन सब देशों को हम एक्सपोर्ट कर सकते हैं. ऐसे में पिछले वित्तीय वर्ष 264 मिलियन टन कोयला इंपोर्ट हुआ था. 

वहीं संताल परगना कोयले का हब है तो क्या आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में पावर प्लांट बनेगा और क्या सरकार को बेहतर राजस्व देने वाला क्षेत्र बन सकता है के सवाल पर उन्होंने कहा कि संथाल में कोयला प्रचुर मात्रा में है और उसे डेवलप किया जा रहा है. स्कूल माइंस की प्रगति होगी सरकार उस पर विचार कर रही है कि यहां पावर प्लांट भी लगाया जा सकता है. संथाल परगना कोयला का हब है और सरकार को बढ़िया राजस्व दे सकती है. देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा प्रदान कर सकती है. हमें आशा है आने वाले दिनों में संथाल परगना देश में एक बेहतर स्थान प्राप्त कर लेगा.

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, कहा- '6 महीने जेल में रहने पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget