एक्सप्लोरर

Jharkhand: जामताड़ा स्टेशन पर भी रुकेगी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, MP सुनील सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

Indian Railway: बीजेपी सांसद सुनील सोरेन ने कहा, आने वाले दिनों में सियालदह और बलिया के बीच चलने वाली विभूति एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा.

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा इलाके के लोगों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल दुमका से बीजेपी सांसद सुनील सोरेन (Sunil Soren) और निलंबित कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने शनिवार को नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस का जामताड़ा रेलवे स्टेशन (Jamtara railway station) पर ठहराव शुरू किया. गौरतलब है कि इस इलाके के स्थानीय लोग लंबे समय से हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (Poorva Express) के स्टॉपेज की मांग कर रहे थे. वहीं लंबे अरसे बाद बीजेपी सांसद सुनील सोरेन और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है.

बीजेपी सांसद ने किए ये वादे
बता दें कि हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस को अगले 6 महीने के लिए प्रायोगिक आधार पर ठहराव शुरू किया गया है. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद सुनील सोरेन ने स्थानीय लोगों से कहा कि आने वाले दिनों में सियालदह और बलिया के बीच चलने वाली विभूति एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों के ठहराव को सुनिश्चित किया जाएगा. बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि नई दिल्ली, कोलकाता और अन्य जगहों के लिए सीधी कनेक्टिविटी जामताड़ा जिले के विकास में बढ़ोतरी करेगी. इसके अलावा नई गोड्डा पीरपैंती ब्रॉड गेज लाइन का निर्माण भी लगभग 1384 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा.

गोड्डा के सांसद भी थे मौजूद
इस मौके पर गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) भी मौजूद थे. उन्होंने भी स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे जल्द ही इस जरूरतमंद रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण कि प्रक्रिया को शुरू करेगा. उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने 50 फीसदी खर्च वहन करने से इनकार कर दिया है जिसके बाद रेलवे ने नई रेल लाइन परियोजना के लिए पूरी लागत लगाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि अन्य रेलवे लाइन में गोड्डा, पाकुड़, मधुपुर, धनबाद और गिरिडीह जैसे शहर शामिल हैं.

Jharkhand News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले मंत्री रामेश्वर उरांव, राज्य के लिए की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget