एक्सप्लोरर

Dumka News: दुमका से कोलकाता, पटना और रांची के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट, एयर रूट को मिली इजाजत

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को कहा कि भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत दुमका से कोलकाता, पटना और रांची के लिए सीधी उड़ान सेवा को स्वीकृति मिली.

Dumka Airport News: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को कहा कि भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम) के तहत दुमका से कोलकाता, पटना और रांची के लिए सीधी उड़ान सेवा के वास्ते हवाई मार्ग स्वीकृत किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि लाइसेंस मिलने के बाद दुमका इन स्थानों से हवाई मार्ग के जरिये जुड़ जाएगा.

कहा- झारखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर

76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने झारखंड की उपराजधानी दुमका में स्थित पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “झारखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है. राज्य ने कई मायनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है.” बैस ने कहा, “दुमका हवाईअड्डे के उन्नयन का कार्य पूरा किया जा चुका है. आवश्यक लाइसेंस प्राप्त होने के बाद दुमका कोलकाता, पटना और रांची से वायु मार्ग के जरिये जुड़ जाएगा.”

कहा- उड़ान सेवा मार्ग को मिली स्वीकृति

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत दुमका से कोलकाता, पटना और रांची के लिए सीधी उड़ान सेवा के वास्ते मार्ग स्वीकृत किया गया है. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में कुपोषण और एनीमिया के मामलों के साथ-साथ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में उल्लेखनीय सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जिलों के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों में आधारभूत संरचना का विकास किया जा रहा है.

रिक्त सरकारी पदों को जल्द भरने के निर्देश दिये

बैस ने कहा कि झारखंड के साहिबगंज जिले में आर्थिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित करने के लिए एक औद्योगिक-सह-लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण करने की भी योजना है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि रिक्त पदों को तेजी से भरा जाए, ताकि बेराजगारी दर में कमी आए. राज्यपाल ने कहा, “झारखंड रेशम उत्पादन के मामले में देश का अग्रणी राज्य है, जिसमें संथाल परगना प्रमंडल की प्रमुख भूमिका है.

कहा- सरकार लगातार काम रही

इस प्रमंडल का बांस शिल्प विश्व विख्यात है. लिहाजा संथाल परगना के सभी छह जिलों को निर्यात हब के रूप में विकसित करने के लिए निर्यात किए जाने वाले उत्पादों को चिह्नित किया गया है.” उन्होंने कहा कि राज्य को प्रदूषण मुक्त ऊर्जा के उत्पादन में अग्रणी बनाने के लिए झारखंड सौर ऊर्जा नीति-2022 लागू की गई है. बैस ने जोर देकर कहा कि विकास का लाभ राज्य के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित वर्गों तक पहुंचे. इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है.

Jharkhand News: विधायकों से नकदी जब्ती मामले में और सख्त हुई पश्चिम बंगाल CID, असम के बिजनेसमैन को किया तलब

Gumla News: नाबालिग लड़की को दिल्ली ले जाकर बेच दिया था इस शख्स ने, अब 8 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget