एक्सप्लोरर

Dumka Death Case: दुमका हत्याकांड केस से DSP नूर मुस्तफा को हटाया, बीजेपी ने जताई थी आपत्ति

Dumka News: झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड के मामले में डीएसपी नूर मुस्तफा को इस केस से हटा दिया गया है. डीएसपी के नाम पर बीजेपी ने भी आपत्ति जताई थी.

झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) शहर में हुए अंकिता हत्याकांड (Ankita Murder Case) को लेकर जिस डीएसपी के नाम पर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी अब उसे इस केस से हटा दिया गया है. डीएसपी नूर मुस्तफा (Noor Mustafa) को हटाने की मांग परिवार वालों ने भी की थी. पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रघुवर दास (Raghubar Das) ने भी डीएसपी नूर मुस्तफा पर PFI से मिली भगत का आरोप भी लगाया है.

बता दें कि 23 अगस्त को अंकिता नाम की 12वीं की एक छात्रा पर उसी के मोहल्ले के लड़के युवक शाहरुख ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी. इसके बाद 90 फीसदी झुलसी हुई छात्रा की रिम्स रांची (Ranchi) में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई है. 

दुमका में हुए इस हत्याकांड को लेकर झारखंड के मुख्मंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "समाज में कई तरह की कुरीतियां देखने को मिल रही हैं. यह घटना दिल दहला देने वाली है और कानून अपना काम कर रहा है. इस घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, हमारी कोशिश है कि उसे जल्द से जल्द सजा मिले. ऐसी घटनाओं के लिए समाज में कोई जगह नहीं है और इस तरह की घटनाओं में सजा देने वाले प्रावधानों को और कड़ा करने की जरूरत है." सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाना चाहिए.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग 

वहीं छात्रा की मौत के बाद दुमका में गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और इस घटना के विरोध में शहर की दुकानें बंद कर दी. इस दौरान शहर में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी शाहरुख के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की है. वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने जल्द ही बड़ा खुलासा करने का दावा किया है. 

अंकिता हत्याकांड मामले में पुलिस अफसर नूर मुस्तफा पर भड़की BJP, जल्द खुलासा का दावा

शहर में धारा 144 लागू 

इस हत्याकांड में आरोपी शाहरुख समेत दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं सांप्रदायिक तनाव का ध्यान रखते हुए शहर में धारा 144 लागू कर दी है और दुमका शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.

12वीं की छात्रा को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, भारी सुरक्षा में निकली शव यात्रा, सोरेन सरकार ने कहा- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
AQI Today: देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
24 घंटे में 3 खिलाड़ी बाहर... भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका
24 घंटे में 3 खिलाड़ी बाहर... भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget