एक्सप्लोरर

Crime News: धनबाद में बेखौफ बदमाश! लगातार दूसरे दिन शख्स पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

धनबाद जिले के बरवाअड्डा में लगातार दूसरे दिन भी एक शख्स पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया है. इस हमले में शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले में दो दिनों के भीतर दो लोगों पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है. दरअसल, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी गोलीबारी की घटना हुई है. घटना बरवाअड्डा के लोहारबरवा की है गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक फोटो कॉपी की दुकान के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की जिससे इस हमले में एक शख्स गायल हो गया. घायल शख्स को स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया. वहीं  घायल युवक का नाम रोहित कुमार उर्फ पिंटू बताया जा रहा है. जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

घायल युवक की स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ खुद मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं. पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है साथ ही लोगों से पूरे घटना की जानकारी भी जुटाई जा रही है. आपको बता दें कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में कल दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी कर दो लोगों को घायल कर दिया था. जिसमें एक जमीन कारोबारी राजकुमार की मौत हो गई थी, जबकि एक को गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच अस्पताल से रिम्स रांची रेफर कर दिया गया था.

दिन ब दिन बेखौफ होते जा रहे हैं अपराधी
कल की गोलीबारी और हत्या मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है. वहीं 24 घंटा बीत जाने के बावजूद पुलिस को अपराधियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल सका है. इसी बीच गुरुवार को दूसरे दिन फिर से सरेशाम हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए एक शख्स रोहित कुमार को गोली मार दी. गोलीबारी के कारणों को फिलहाल पता नहीं चल सका है. कल बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में हुई गोलीबारी और हत्या मामले में पुलिस अभी तक अपराधियों कि शिनाख्त नहीं कर सकी है. जिसके विरोध में गुरुवार को मृतक के परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बरवाअड्डा थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया था. 

Dhanbad News: धनबाद में जमीन कारोबारी की हत्या के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, हाईवे जामकर की नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
Jharkhand Protest Live: आज झारखंड बंद, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद हेमंत सरकार और पुलिस की आलोचना
Live: आज झारखंड बंद, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद हेमंत सरकार और पुलिस की आलोचना
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget