एक्सप्लोरर

Dhanbad Fire Breaks: धनबाद में दुकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Dhanbad Fire News: धनबाद के जेवर पट्टी में स्थित एसके जनरल श्रृंगार स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई. यह स्टोर सुभाष गुप्ता की बताई जाती है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में आग लगने की भीषण घटना हुई है. इस आग हादसे में दो महिला और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. वहीं आधा दर्जन लोग आग हादसे में झुलस गए हैं. तीन लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इनमे एक डेढ़ महीने की बच्ची भी है. सभी एक ही परिवार के हैं. भीषण अग्निकांड  केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ बाजार स्थित जेवर पट्टी में हुई है.

जेवर पट्टी में स्थित एसके जनरल श्रृंगार स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई. यह स्टोर सुभाष गुप्ता की बताई जाती है. आग की उठती लपटों को देख लोगों की नजर पड़ी. देखते ही देखते मौके पर अफरा- तफरी मच गई. हजारों की संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. श्रृंगार स्टोर के ठीक ऊपर मकान है. आग की घटना के दौरान मकान में परिवार के छह सदस्य मौजूद थे. आग बुझाने के साथ ही लोग मकान में मौजूद परिवार के सदस्यों की जान बचाने की जद्दोजहद में जुट गए.

स्थानीय लोगों ने की आग पर काबू पाने की कोशिश

लोगों ने हादसे की सूचना अग्नि शमन विभाग को दी. इसके बाद दमकल की दो बड़ी गाड़ियां और एक छोटी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गईं. जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंच पाती, तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की जुगत में जुट गए. स्थानीय लोगों की पहल काफी सराहनीय रही. लोग अपने अपने घरों से बाल्टी डेकची समेत अन्य संसाधनों से पानी लाने का काम करने लगें. कई लोग दुकान की शटर तोड़ने में जुटे थे, ताकि आग के ऊपर पानी डाला जा सके. लोगों ने शटर के ऊपर पानी डाला. दुकान का शटर तोड़ा और लगातार पानी डालते गए.

दुकान के ऊपर मकान में मौजूद परिवार के सदस्यों की स्थिति बिगड़ते जा रही थीं. लोगों ने सड़क से ऊपर बालकनी में सीढ़ी लगाई और नीचे से सीढ़ी पर चढ़कर बालकनी में बड़ी मुश्किल से दाखिल हुए. इस दौरान तीन को निकालने में लोग सफल रहे. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम दो बड़ी और एक छोटी वाहन लेकर पहुंचे. फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. रेस्क्यू के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम तीन अन्य को निकालने में सफल रहे. 

दुकानदार सुभाष की बहन प्रियंका की हुई मौत

लोगों की ओर से रेस्क्यू कर मकान से दुकानदार सुभाष की 30 वर्षीय बहन प्रियंका गुप्ता, भाई सुमित गुप्ता और डेढ़ साल के बेटे शिवान्स को बाहर निकाला. इसमें प्रियंका की मौत हो चुकी है. वहीं भाई सुमित गुप्ता और डेढ़ साल के बेटे शिवांश का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा. दोनों खतरे से बाहर हैं.

फायर ब्रिगेड के द्वारा एक महिला और मां-बेटी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. दुकान के मालिक सुभाष गुप्ता की 65 वर्षीय मां उमा देवी उसकी पत्नी सुमन गुप्ता और चार साल की बेटी मौली को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. सुभाष की मां उमा देवी, बहन प्रियंका गुप्ता और चार साल की बेटी मौली ने दम तोड़ दिया है, जबकि पत्नी सुमन गुप्ता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं. पत्नी खतरे से बाहर है.

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों ने बताया की श्रृंगार स्टोर से सटे एक इलेट्रानिक दुकान में भी आग लगी है. दुकान में रखे सारे समान जलकर खाक हो गए है. लेकिन इस घटना में किसी जान का नुकसान नही हुआ है. हादसे के दौरान सुभाष गुप्ता और उसके पिता अशोक गुप्ता घर से बाहर थे. जिस कारण दोनो सकुशल है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा, बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से लेकर कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget