एक्सप्लोरर

Dhanbad Fire: आग में बुरी तरह झुलसे शव, लोगों के लिए अपनों की पहचान करना हुआ मुश्किल

Jharkhand: धनबाद के जोड़ाफाटक शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार शाम आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पीएम मोदी ने इस हादशे पर शोक जताया है.

Dhanbad Fire Incident: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड (Fire Incident) में अपनों को खोने वाले परिजनों के लिए यहां एक अस्पताल में रखे शवों की शिनाख्त करना काफी मुश्किल हो गया है, क्योंकि अधिकतर शव इतनी बुरी तरह झुलसे हुए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अपार्टमेंट में आग लगने से 14 लोगों की मौत
धनबाद के जोड़ाफाटक शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार शाम आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिले के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखा गया है.

शवों की पहचान करना मुश्किल
अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, 'परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शव इतनी बुरी तरह झुलसे हुए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है.' अस्पताल के चिकित्सा विभाग के प्रमुख प्रोफेसर (डॉ.) यू के ओझा ने को बताया कि एक महिला के शव की पहचान उसकी साड़ी के आधार पर की गई.

अधिकारियों को दिए गए शवों की पहचान करने के निर्देश
धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को चिकित्सकीय बोर्ड बनाकर शवों का पोस्टमार्टम कराने और उनकी पहचान करने का निर्देश दिया है. धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं.

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की. इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट और विगत दिनों अन्य हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारजनों को राज्य सरकार ने चार लाख रुपए की मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है. इसके अलावा हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं उन्हें अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भी जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है.’’

यह भी पढ़ें: Dhanbad Fire: सीएम सोरेन ने किया 4-4 लाख रुपये मुआवजे का एलान, धनबाद अग्निकांड में चली गई 14 लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
APK फाइल भेजकर करते थे धोखाधड़ी, गुजरात पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
APK फाइल भेजकर करते थे धोखाधड़ी, गुजरात पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
बोकारो: लापता पुष्पा कुमारी मामले में बड़ा खुलासा, बरामद कंकाल के दांत का DNA मैच
बोकारो: लापता पुष्पा कुमारी मामले में बड़ा खुलासा, बरामद कंकाल के दांत का DNA मैच
Jharkhand: मानसून की सुस्त चाल से बढ़ी किसानों की चिंता, 60% कम बारिश से धान की बुवाई पर संकट
झारखंड: मानसून की सुस्त चाल से बढ़ी किसानों की चिंता, 60% कम बारिश से धान की बुवाई पर संकट

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक गाने 'इश्क कमीना' का हुआ रीमेक, नए अंदाज में रिलीज हुआ ट्रैक(27.06.26)
Mahindra BE 6 (Pack 2) ownership review | Auto Live #mahindra #mahindrabe6
US Iran War: सिंगापुर के जहाज पर हमला | Trump | Hormuz | IRGC | Netanyahu
Maharashtra TET Paper Leak: TET का पेपर लीक! कल होने वाली परीक्षा हुई रद्द | TET Exam Cancelled
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चोरी के आरोपियों के पड़ोसियों ने खोले बड़े राज ?| Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल जब्त, बड़ी साजिश की आशंका
मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल जब्त, बड़ी साजिश की आशंका
भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए
भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
Video: जंगल में टाइगर्स की खूनी जंग, दरिंदों की दहाड़ से गूंजा जंगल- वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने
जंगल में टाइगर्स की खूनी जंग, दरिंदों की दहाड़ से गूंजा जंगल- वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने
अब Maruti ला रही सबसे छोटी और सस्ती SUV, टाटा पंच को देगी कड़ी टक्कर, जानिए डिटेल्स
अब Maruti ला रही सबसे छोटी और सस्ती SUV, टाटा पंच को देगी कड़ी टक्कर, जानिए डिटेल्स
Embed widget