एक्सप्लोरर

झारखंड में नकली पनीर का काला धंधा, बिहार के मिलावटखोरों की मिलीभगत, धनबाद में बड़ी खेप जब्त

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में बिहार से आ रही बसों की जांच के दौरान 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोया और 25 किलो पेड़ा-लड्डू जब्त किए गए. फूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई की.

झारखंड में नकली पनीर और खोया का कारोबार बेखौफ चल रहा है. राज्य के खाद्य सुरक्षा विभाग ने जून और जुलाई में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका और धनबाद में कार्रवाई कर नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप जब्त की है. मंगलवार (22 जुलाई) को धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग ने पूजा टॉकीज चौक पर बिहार से आ रही बसों की जांच की और कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी पनीर और खोया को जब्त किया. 

बिहार से आ रही बसों की जांच के दौरान 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोया और 25 किलो पेड़ा-लड्डू जब्त किए गए. पनीर पर आयोडीन डालते ही वह काला पड़ गया. जांच में साफ हुआ कि पनीर और खोया में जहरीली मिलावट की गई थी. यह सिंथेटिक केमिकल और स्टार्च का साफ संकेत था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है.

किन-किन जगहों पर नकली पनीर और खोया जब्त? 

  • दो दिन पहले दुमका जिले में बासुकीनाथ के पास नकली पनीर की खेप पकड़ी गई थी. 
  • 17 जुलाई को रांची के ओरमांझी में भारी मात्रा में नकली खोया और पनीर जब्त
  • रांची में 17 जुलाई को 750 किलो नकली खोया, 150 किलो नकली पनीर और 200 किलो मुरब्बा जब्त
  • 17 जून को हजारीबाग में नकली पनीर की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी
  • पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग ने हजारीबाग में 4,000 किलो नकली पनीर जब्त कर नष्ट किया था

बख्तियारपुर और मनेर से लाया जा रहा था नकली पनीर

जांच में सामने आया कि यह पनीर बिहार के बख्तियारपुर और मनेर से लाया जा रहा था. इसे रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में सप्लाई किया जाना था. फूड डिपार्टमेंट की जांच में पता चला है कि नकली पनीर बनाने में सिंथेटिक दूध, वनस्पति घी, डिटर्जेंट और केमिकल का उपयोग किया जा रहा है. इन सामग्रियों का सेवन स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.

मिलावटखोरी के सभी मामलों में एफआईआर दर्ज

इन सभी मामलों में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि किसी भी मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. नकली खाद्य पदार्थ का परिवहन करने वाली बसों पर जुर्माना जरूर लगाया गया है.

नकली पनीर और खोया बनाने का रैकेट सक्रिय

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के बाढ़, वैशाली, बख्तियारपुर, सासाराम और आसपास के इलाकों में नकली पनीर और खोया बनाने का रैकेट सक्रिय है. यह रैकेट झारखंड और बिहार के अलग-अलग शहरों में बड़ी मात्रा में नकली पनीर और खोया सप्लाई कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget