एक्सप्लोरर

Jharkhand News: देसी बम को गेंद समझ बैठे बच्चे, खेलने के दौरान फटा, पांच घायल

Crude Bomb Explodes In Jharkhand: आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उक्त स्थल पर बम को छुपाकर रखा था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Jharkhand Crime: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत खास टोला गांव में बम विस्फोट में 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जा रहा है कि खास टोला गांव में खंडहर नुमा भवन में सोमवार को खेलने के दौरान बम को गेंद समझकर उठाने के दौरान यह घटना घटी. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. चारों ओर मची चीख-पुकार के बीच आनन-फानन में परिजनों ने 4 बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि 1 बच्चे का इलाज उधवा स्थित निजी क्लीनिक में किया जा रहा है.

बम को गेंद समझकर खेलने लगे बच्चे, तभी हुआ हादसा
 घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि खास टोला निवासी जियाउल शेख का 7 वर्षीय पुत्र तारिक शेख, स्व. अहमद रजा की 8 वर्षीय पुत्री मोमिना खातून, अजहरुद्दीन शेख का 7 वर्षीय पुत्र साकिब शेख एवं अब्दुल अजीज की 9 वर्षीय पुत्री सरबीन खातून अन्य आधा दर्जन बच्चों के साथ गांव में खेल रहे थे. खेलते-खेलते बच्चे गांव में बाल विकास केंद्र के पुराने जर्जर भवन में चले गए. बच्चों ने कचरे के ढेर में गेंद नुमा चीज देखी. खतरे से अनजान एक बच्चे ने गेंद को उठा लिया और देखते ही देखते उसमें जोरदार विस्फोट हो गया. इस घटना में वहां खेल रहे कुछ बच्चे घायल हो गए. हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उक्त स्थल पर बम को छुपाकर रखा था जिससे बच्चों ने गेंद समझकर खेलना शुरू कर दिया और उसमें जोरदार विस्फोट हो गया.

पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल थाना के एएसआई मनोज सिंह रामशरण तथा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की. इस दौरान ग्रामीणों से बारीकी से पूछताछ की गई. उक्त बंद पड़े भवन में किन लोगों का जाना आना था पुलिस खासतौर से इसको लेकर जानकारी जुटाई है. वहीं थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों से मुलाकात कर उनके परिजनों से मामले की तफ्तीश की.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand: जनरल वीके सिंह पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा का पलटवार, कहा- 'पिछले 9 सालों में पूरी तरह...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget