एक्सप्लोरर

Jharkhand: जनरल वीके सिंह पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा का पलटवार, कहा- 'पिछले 9 सालों में पूरी तरह...'

Ranchi News: राकेश सिन्हा ने कहा कि बीते 70 सालों में कांग्रेस ने देश को अखंड रखा, लोकतंत्र को मजबूत रखा. मौजूदा सरकार अगर बनी तो इसलिए बनी है क्योंकि देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत रही हैं.

Jharkhand Politics: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के बयानों पर, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के 70 सालों के कार्यकाल की तुलना मोदी सरकार के 9 सालों की उपलब्धियों से की है, पर तंज कसते हुए कहा कि यह प्रश्न करना बहुत आसान है कि 70 सालों में क्या किया, इन 70 सालों में कांग्रेस ने देश को अखंड रखा, लोकतंत्र को मजबूत रखा, पाकिस्तान की तरह यहां सैन्य शासन नहीं लगने दिया इसलिए यहां सरकारें बनती हैं और बदलती हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अगर बनी तो इसलिए बनी है क्योंकि देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत रही हैं जबकि बेरोगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, देश की बेटियों द्वारा सत्ता पक्ष के सांसद के ऊपर यौन शोषण का आरोप बीते नौ सालों में ही लगा है.

'नौ सालों में पूरी चरह चरमरा गई देश की अर्थव्यवस्था'

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था इन नौ साल में पूरी तरह चरमरा गई है. वीके सिंह पर पलटवार करते हुए सिन्हा ने कहा कि जहां तक 70 सालों की बात है तो माननीय राज्यमंत्री को शायद जानकारी का आभाव है. उन्होंने कहा कि वैसे तो कांग्रेस की उपलब्धियों की सूची बहुत लंबी है लेकिन मैं कुछ आंशिक जानकारी राज्यमंत्री को देना चाहता हूं.

कांग्रेस द्वारा किये गये कामों की लिस्ट बता बीजेपी को दिया जवाब
उन्होंने कहा कि नेहरू के शासन काल में इसरो, तारापुर अणुशक्ति, आईआईएम, आईआईटी, भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर, सरदार सरोवर, भाखड़ा नांगल बांध, एशियन गेम्स की मेजबानी जैसे कई बड़े काम किए गए. देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने बीएसएफ की स्थापना, डेयरी विकास, पाकिस्तान पर विजय के साथ ही जय जवान जय किसान के स्लोगन से देश की तस्वीर बदलने का काम किया था. देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने, मिसाइल टैंक से लैस करने, पाकिस्तान को विभाजित करने के साथ-साथ देशहित में कई बड़े फैसले लेने के लिए याद की जाती हैं.

' ....भारत को आज तक इंदिरा गांधी जैसा मजबूत प्रधानमंत्री नहीं मिला'

राकेश सिन्हा ने कहा कि आज भी लोगों के द्वारा यह कहते हुए सुना जाता है कि भारत को आज तक इंदिरा गांधी जैसा मजबूत प्रधानमंत्री नहीं मिला. राजीव गांधी के शासनकाल को टेलीकॉम क्रांति, सुपर कंप्यूटर, रेलवे का कंप्यूटरीकरण, पंचायती राज का आधुनिक मॉडल के साथ-साथ युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए याद किया जाता है. पोलियो मुक्त भारत भी कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. वहीं, डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को चंद्रयान, मंगलयान, मुंबई में मोनो रेल, सूचना का अधिकार, खाद्यान का अधिकार, मनरेगा, आर्थिक उदारीकरण, अमेरिका से परमाणु करार के साथ-साथ देश की बेहतर इकॉनमी के लिए याद किया जाता है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: भाभी को डायन समझ देवर ने कुल्हाड़ी से काटा, कहा- 'इसकी वजह से हुई मेरे पिता की मौत'

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकाली भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकाली भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget