एक्सप्लोरर

Corona in Jharkhand: झारखण्ड में बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज- सरकार अलर्ट मोड पर, जानिए क्या है स्थिति

झारखण्ड के कई शहरों में बीते कई दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है. बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी संबंधित एजेंसियों को इससे निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है.

Jharkhand Covid-19 Cases:  देश भर में बढ़ते ओमिक्रोन के मामले जहां एक ओर देश की चिंता बढ़ा रहें हैं, तो वहीं झारखंड के लिए अब भी ओमिक्रोन के खतरे के बीच कोरोना के मामले परेशानी का सबब बनते हुए नज़र आने लगे हैं. करीब 58 दिनों के बाद राज्य में एक्टिव केस दोहरे अंकों में दर्ज़ किए जाने से राज्य में कोरोना के मामलों को लेकर शंका-संभावनाओं का दौर शुरू हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में एक दिन में कोरोना संक्रमितों के 51 नए मालों की पुष्टि हुई. एक साथ इतने मरीजों के आने से पूरे प्रदेश के लोगों में इसको लेकर भय और चिंता साफ देखी जा सकती थी. इन मामलों में 25 केस रांची में तो अन्य मामले अलग-अलग जगहों पर दर्ज़ किए गए हैं. इसी के साथ राज्य में कुल कोरोना के आंकड़े 236 पहुंच चुके हैं. प्रदेश के सभी शहरों में रांची में कुल 102 मामलों के साथ सभी शहरों में शीर्ष पर है.

कोरोना के इन नए मामलों में से अधिकांश मामले ऐसे हैं, जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री रही है. नए मरीज़ जिनकी टेस्ट रेपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई है, उन में से ज्यादातर तादाद उन लोगों की है जिनके सैंपल रांची और हटिया स्टेशन से लिये गये थे. जिसके बाद यह साफ हो चुका है कि हाल में पॉज़िटिव पाए गए मरीज़ों की ट्रैवल हिस्ट्री है. इसको लेकर प्रशासन का कहना है कि उनकी तरफ से ट्रेसिंग पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है, साथ ही ऐसे लोगों पर नज़र रखी जा रही. 

हालंकि, ओमिक्रोन के संभावित खतरे और कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कर आशंका यह जताई जा रही थी कि, क्रिसमस के मौके पर पूरे प्रदेश को कड़ी पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन सरकार के जरिये से अभी तक इस तरह के कोई भी दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गये हैं. हालांकि, दिसंबर महीने के शुरुआती दिनों में ओमिक्रोन के देश भर में बढ़ते मामलों को देख कर सरकार ने कई निर्देश जारी किये थे. जिनके अनुपालन करवाने की जिम्मेदारी हर जिला उपायुक्त को सौंपी गई है.

बता दें कि अभी तक झारखंड अभी भी उन राज्यों में शामिल है, जहाँ अब तक ओमिक्रोन का कोई भी मामला दर्ज़ नहीं किया गया है. लेकिन, झारखंड से सटे दो राज्य पश्चिम बंगाल में ओमिक्रोन के तीन, वहीं ओडिशा में ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या चार है. ऐसे में प्रदेश सरकार ने इस पर कड़ी नज़र रखने और कोरोना की चैन को तोड़ने के उद्देश्य से सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है. 

यह भी पढ़ें: 

Jharkhand Weather Update: आज राहत, लेकिन आने वाले दिनों में बढ़ेगी सर्दी, नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड में होगा

Omicron in India: देश में ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच कई राज्यों में पाबंदियां, यूपी में आज से लागू होगा नाइट कर्फ्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget