एक्सप्लोरर

Jharkhand: ED-IT की रेड पर कांग्रेस का BJP पर निशाना, कहा- '2024 के चुनाव तक यह...'

Pradeep Yadav News: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय का दावा करते हुए कहा कि यह चुनाव देश की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव होगा.

Jharkhand News: अगली साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर देश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. केंद्र की बीजेपी सरकार को हटाने के लिए विपक्षी दलों की गोलबंदी तेज हो गयी है. शुक्रवार को झारखंड के पोडैयाघाट से कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने प्रदेश में लगातार हो रही ईडी और आईटी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा यह कुछ केवल 2024 के चुनाव होने तक ही दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को यह दिखाना चाहती है कि गैर भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं है.

उन्होंने कहा कि देश में 95 प्रतिशत छापेमारी बीजेपी कराती है. आखिर बीजेपी के घर पर कोई छापा क्यों नहीं पड़ता. दुमका परिसदन में झारखंड को लगातार ईडी और सीबीआई के चंगुल में फंसाने के सवाल पर यादव ने कहा कि झारखंड कैडर की आईएएस पूजा सिंघल का मामला पिछली बीजेपी सरकार के समय का है.

'देश की दिशा और दशा तय करेगा कर्नाटक चुनाव'
कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय का दावा करते हुए कहा कि यह चुनाव देश की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बजरंग बली को याद किया है, बीजेपी के यही देवता उसका विनाश करेंगे और देश में कांग्रेस का उदय होगा जिससे देश में धर्म निरपेक्षता और शांति का वातावरण बनेगा.

'चुनाव आते ही परोसी जाती हैं ये सब चीजें'
वहीं अपनी कहानी को लेकर विवादों में घिरी फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब चुनाव आता है, उसी दौरान ये सब चीजें परोसी जाती हैं, ताकि क्षेत्र में अशांति का माहौल बना रहे, उन्होंने कहा कि देश में एक वर्ग विशेष को टारगेट किया जा रहा है, जनका सब देख रही है और 2024 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Top 5 News: मिशन 2024 के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, टाटा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन आज, पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget