एक्सप्लोरर

'इन्हें न झारखंड से मतलब है न यहां के युवाओं से, इन्हें बस...', कुणाल षाड़ंगी के इस्तीफे पर JMM ने BJP को घेरा

JMM On Kunal Sharangi Resigns: बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस इस्तीफे के बाद अब झामुमो ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है.

Jharkhand News: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी (Kunal Sarangi) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. कुणाल षाड़ंगी ने बाबूलाल मरांडी को लिखें अपने इस्तीफा पत्र में पार्टी की नीति और सिद्धांतों पर कई तरह के सवाल उठाया है. कुणाल षाड़ंगी के इस्तीफे को लेकर अब झामुमो ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है.

झामुमो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर ट्वीट कर कहा कि "युवा विरोधी भाजपा (झाविमो) की पोल पूरी तरह से खुल गई है. इन्हें ना झारखंड से मतलब है ना यहां के युवाओं से, इन्हें बस किसी भी तरह से झारखंड की सत्ता चाहिए ताकि रिमोट कंट्रोल (असम, मध्य प्रदेश और दिल्ली वाले) से यहां के संपदा लूट अपने टेम्पो वाले मित्रों का खजाना भर सके."

कुणाल ने क्या कहा?
कुणाल का कहना है कि सिंहभूम के लोगों की समस्याओं को वह दूर करने में अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं. कुणाल षाड़ंगी ने पत्र में लिखा कि "पिछले कई महीने से यह लग रहा था कि वह पूर्वी सिंहभूम जिले की बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों और संगठन से जुड़े विषयों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाया, लेकिन पार्टी उदासीन ही रही. मैंने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था तब यह लगा था कि पार्टी हमारी बातों पर संज्ञान लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ."

उन्होंने कहा कि "जिले की कई बुनियादी सुविधाओं और विशेष तौर पर युवाओं के मुद्दों पर यहां से चुने हुए जन प्रतिनिधि हमेशा से मौन रहे हैं और संगठन के आंतरिक अनुशासन के प्रति भी कोई गंभीरता दिखाई नहीं देती है. इन परिस्थितियों में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जाना दुर्भाग्यजनक है और मैं ऐसी कार्यप्रणाली से सहमत नहीं हूं और राजनीति में आने के मेरे मुख्य उद्देश्य के प्रति न्याय करने में असमर्थ हूं."

"पूर्वी सिंहभूम जिले की जनता के हित में यह आवश्यक है कि उनकी आवाज को जोरदार तरीके से बुलंद किया जाए ताकि उनके समस्याओं का उचित समाधान हो सके जो कि वर्तमान की परिस्थिति में बीजेपी में रह कर मुझे संभव प्रतीत नहीं होता है." बाबूलाल मरांडी को लिखे इस्तीफे की कॉपी कुणाल षाड़ंगी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष और कर्मवीर सिंह को भी भेजी है. इससे पहले कुणाल षाड़ंगी ने बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था. झामुमो विधायक रहे कुणाल षाड़ंगी ने 2019 विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें- झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, भरभरा कर गिरा 3 मंजिला मकान, कई लोग फंसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget