एक्सप्लोरर

चतरा सांसद कालीचरण सिंह को सीने में उठा तेज दर्द, अचानक हो गए बेहोश, RIMS रेफर 

Jharkhand News: झारखंड के सांसद कालीचरण सिंह को छाती में दर्द और बेहोशी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया है. माना जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया होगा.

Jharkhand MP Kalicharan Singh: झारखंड के चतरा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद कालीचरण सिंह को रविवार की रात छाती में अचानक तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह बेहोश हो गए. आनन फानन में सांसद को सदर अस्पताल चतरा में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने डेढ़ घंटे तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की. हालांकि, सांसद को होश नहीं आ सका. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर्स ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया. 

जानकारी मिली है कि सांसद को माइनर हार्ट अटैक हो सकता है. उन्हें देखने के लिए शुभचिंतकों और समर्थकों का अस्पताल में तांता लग गया. जानकारी के मुताबिक, चतरा सांसद कालीचरण सिंह चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरिदिरी पंचायत में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हिस्सा लेने गए हुए थे.

कार्यक्रम के बीच ही शुरू हुआ दर्द
सम्मान समारोह के दौरान ही उन्हें छाती में हल्का दर्द महसूस हुआ. इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह ने बताया कि सांसद का सुबह से ही बीपी लो था. ग्रामीणों के आग्रह पर उन्हे कान्हाचट्टी जाना पड़ा. उसके बाद से तबीयत बिगड़ गई. फिलहाल, चिकित्सक डॉ. अजहर की निगरानी में सांसद को एंबुलेंस से रिम्स, रांची रेफर किया गया है.

बाबूलाल मरांडी सांसद कालीचरण से मिलने पहुंचे
चतरा सांसद कालीचरण सिंह को हार्ट अटैक आने की खबर मिलने के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया था, जहां डॉक्टर्स ने इलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया. इसीजी नॉर्मल आने के बाद उन्हें वॉर्ड में भर्ती किया गया. हार्ट अटैक की सूचना मिलने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रिम्स पहुंचकर उनसे मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. फिलहाल कालीचरण सिंह रिम्स में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिट हैं. कालीचरण सिंह पहली बार बीजेपी कोटे से सांसद चुने गए हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड के गढ़वा में मूर्ति विसर्जन को लेकर तनाव, लाठीचार्ज में कई घायल, SP भी जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: रांची में विधानसभा के गेट तक पहुंचे छात्र, 8 बैरिकेडिंग को किया पार
Live: रांची में विधानसभा के गेट तक पहुंचे छात्र, 8 बैरिकेडिंग को किया पार
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते गिरफ्तार
रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget