एक्सप्लोरर

JMM से आज इस्तीफा देंगे चंपाई सोरेन, बोले- 'झारखंड के हित में लिया फैसला'

Champai Soren Resignation: दिल्ली से रांची पहुंचने के बाद चंपाई सोरेन ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आज वह झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे देंगे.

Jharkhand News: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि वह जेएमएम और झारखंड की कैबिनेट से आज (28 अगस्त) को इस्तीफा देंगे. 30 अगस्त को आधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. इस्तीफे से पहले उन्होंने रांची में मीडिया से बातचीत में कहा, ''जो भी निर्णय हमने लिया है वह झारखंड के हित में लिया है. आगे हम बताते जाएंगे. हम संघर्ष से निकले हुए व्यक्ति हैं. किसी परिस्थिति से घबराते नहीं हैं. आज हम इस्तीफा देंगे.''

चंपाई सोरेन ने पिछले महीने झारखंड के तीन दिन के दौरे पर आए थे तो यह माना जा रहा था कि वह जेएमएम के कुछ विधायकों के साथ बीजेपी ज्वाइन करेंगे लेकिन तब उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा था कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं. हालांकि कुछ दिनों के बाद उनकी अमित शाह के साथ बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर आई और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पुष्टि कर दी कि चंपाई बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं. 

हेमंत सोरेन के जेल जाने पर बने थे चंपाई बने थे सीएम
बता दें कि झारखंड में जनवरी से लेकर अब तक राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलाव आया है जब 31 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था और उन्होंने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चंपाई सोरेन का नाम सीएम पद के लिए चुना गया. चंपाई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम पद की शपथ ली थी. 

हेमंत के जेल से निकलने पर देना पड़ा था चंपाई को इस्तीफा
जून के महीने में हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेल दे दी जिसके बाद उन्हें 28 जून को जमानत पर रिहा कर दिया गया था. इसके बाद चंपाई सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा और फिर 4 जून को हेमंत सोरेन ने फिर राज्य की कमान संभालते हुए सीएम पद की शपथ ली.

चंपाई पांच महीने तक झारखंड के सीएम रहे. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसको लेकर बाद में नाराजगी भी जाहिर की थी और आरोप लगाया गया था कि उनका अपमान किया गया है.

य़े भी पढ़ें- पीएम मोदी से की मुलाकात तो क्या हुई बात? झारखंड BJP चीफ बाबूलाल मरांडी ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget