एक्सप्लोरर

'झारखंड में कभी भी घट सकती है बंगाल जैसी घटना', चंपाई सोरेन का हेमंत सरकार पर हमला

Champai Soren News: पश्चिम बंगाल से सटे पाकुड़ में अगले 15 मई तक राज्य सरकार द्वारा धारा 144 लगाना यह साफ संकेत देता है कि कभी भी झारखंड में मुर्शिदाबाद जैसी घटना घट सकती है.

Champai Soren On Hemant Soren Governemt: झारखंड के सरायकेला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार (19 अप्रैल) को मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर चिंता जताई. चंपाई सोरेन ने ममता बनर्जी की सरकार को निशाने पर लिया. इसके अलावा उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी घेरा.

चंपाई सोरेन ने कहा, "ममता सरकार की चौपट व्यवस्थाओं ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के हिम्मत को बढ़ाने का काम किया है. जहां एक ओर खुली आंखों से मुर्शिदाबाद जैसी घटना को हम लोग देख रहे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल से सटे पाकुड़ में अगले 15 मई तक राज्य सरकार द्वारा धारा 144 लगाना यह साफ संकेत देता है कि कभी भी झारखंड में मुर्शिदाबाद जैसी घटना घट सकती है." 

'दिल्ली जाकर बताएंगे दर्द'
उन्होंने आगे कहा कि अगर हम अभी सतर्क नहीं होंगे तो देशावली, सरना स्थल, जाहेर थान जाने के लिए एक भी आदिवासी व्यक्ति नहीं मिलेगा. चंपाई सोरेन ने कहा कि 10 लाख से ज्यादा संथाल परगना के पीड़ितों के साथ दिल्ली जाकर अपना दर्द बताएंगे. बता दें कि अनुमंडल दंडाधिकारी, पाकुड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 18 अप्रैल से 15 मई 2025 तक पूरे अनुमंडल क्षेत्र में भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के अंतर्गत विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे. 

एक होने की अपील की
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "हर एक आदिवासियों एवं झारखंडवासियों से अपील की है कि अब वह समय आ गया है जब एकजुट होने की आवश्यकता है और बांग्लादेशी घुसपैठियों से बचने की आवश्यकता है." उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा जामताड़ा से शुरू किया गया अभियान चार-पांच महीने चलेगा. 

'संविधान से पहले शरियत को देते हैं तवज्जो'
वहीं जब उनसे झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा किए गए बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "इंडी गठबंधन और वर्तमान राज्य सरकार के अंदर ऐसी ही दुर्भावना है, जो संविधान से पहले शरियत को तवज्जो देती हो इस तरह की विचारधारा वाले को सरकार का प्रतिनिधि बनाना राज्य सरकार की दुर्भावनाओं को साफ दिखता है. कल पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे चाकुलिया में वे अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज करवाने वाले हैं."

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget