एक्सप्लोरर

Champai Soren: बीजेपी में जाने पर क्या मिलेगी जिम्मेदारी? चंपाई सोरेन ने कहा, 'कल के बाद पार्टी...'

Champai Soren News: झारखंड की राजनीति में बीते कुछ दिनों से केवल चंपाई सोरेन की चर्चा चल रही है, जिन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से ही जेएमएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Champai Soren Latest News: चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने बीजेपी में शामिल होने से पहले बताया कि वह आगे पार्टी में क्या जिम्मेदारी निभाएंगे? चंपाई ने कहा कि कल हम बीजेपी की सदस्यता लेंगे, कल के बाद जो पार्टी हमें जिम्मेदारी देगी उसे हम निभाएंगे. चंपाई सोरेन ने कहा कि हम बहुत सोच समझकर उस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं और वहां से हम आदिवासी के अस्तित्व को बचाएंगे.

चंपाई सोरेन बीते कुछ समय से झारखंड की राजनीति में चर्चा में बने हुए हैं. जेएमएम से बगावत के बाद उन्होंने शिबू सोरेन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. वह 30 अगस्त को बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं. यह सारा घटनाक्रम तब हो रहा है जब झारखंड में साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं.

चंपाई ने 28 अगस्त को जेएमएम की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों,  पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा.

कभी सपने में नहीं सोचा था कि जेएमएम छोड़ूंगा- चंपाई
चंपाई ने शिबू सोरेन के नाम इस्तीफा पत्र में लिखा, ''जेएमएम मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा है और मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा. लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम की वजह से मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ रहा है. आपके वर्तमान स्वास्थ्य की वजह से आप सक्रिय राजनीति से दूर हैं और आपके अलावा पार्टी में कोई फोरम नहीं है जहां मन की पीड़ा को बता सकूं. इसलिए मैं पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं.''

पूर्व सीएम चंपाई ने यह साफ नहीं किया है कि बीजेपी में उनकी क्या भूमिका होगी लेकिन यह स्पष्ट है कि बीजेपी के लिए वह आदिवासी वोट को खींचने का काम करेंगे और कोल्हान में पार्टी की वापसी भी सुनिश्चित करेंगे जो उनका गढ़ है. ऐसे में उन्हें बीजेपी में कोई बड़ी भूमिका मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढे़ें- चुनाव से पहले झारखंड को मोदी सरकार की सौगात, 2170 करोड़ की रेल लाइन को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget