एक्सप्लोरर

Jharkhand News: 'संगठन सबसे बड़ी चीज है', हेमंत सोरेन से जुड़े सवाल पर CM चंपई सोरेन ने दिया ऐसा जवाब

Hemant Soren Bail: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के रिहा होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि 2024 और 2019 दोनों चुनाव हमने उनके के नाम पर लड़े. हमारा गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है.

Champai Soren On Hemant Soren: झारखंड में जमीन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमानत पर रिहा हो गए है. अब नेतृत्व को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा करते हुए कहा कि हमारा गठबंधन मजबूत है. उन्होंने झारखंड के नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर भी जवाब दिया.

हेमंत सोरेन जाने से पहले आपको गद्दी सौंप कर गए थे, अब वो आ गए हैं तो चंपई दा क्या सोच रहे हैं? सीएम चंपनई सोरेने ने इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ''हमारा गठबंधन है, पार्टी है, संगठन है. संगठन सबसे बड़ी चीज है''. 

हेमंत सोरेन के नाम पर हमने चुनाव लड़ा- चंपई सोरेन

हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा, "हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था कि हमें न्याय मिलेगा. 2024 और 2019 दोनों चुनाव हमने उनके नाम पर लड़े. हमारा गठबंधन मजबूत है. जब वो जेल में थे तब भी हम मजबूत थे, बाहर आए हैं तो और भी मजबूत हो गए हैं."

मुझे 5 महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर किया- हेमंत सोरेन

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को जमानत दे दी, जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया और उन्हें करीब पांच महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है.

सोरेन जब जेल से बाहर निकले तो बड़ी संख्या में JMM के समर्थक वहां मौजूद थे और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी की. सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने न्यायपालिका और जनता को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. सोरेन जेल से रिहा होने के बाद लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन करते और अपने पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेते नजर आए. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को ईडी ने इस मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Bail: जेल से रिहा होने के बाद घर पहुंच हेमंत सोरेन, मां ने उतारी आरती, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget