एक्सप्लोरर

चंपई सोरेन सरकार को विश्वासमत हासिल, फ्लोर टेस्ट में किसे मिले कितने वोट?

Jharkhand Floor Test: विश्वास मत हासिल करने से पहले चर्चा के दौरान चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. हेमंत सोरेन ने कहा कि हम ‘सामंती ताकतों’ को मुंहतोड़ जवाब देंगे.

Champai Soren Government Floor Test: हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन ने सोमवार (5 फरवरी) को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया. विश्वासमत के प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े. वहीं इसके खिलाफ 29 वोट पड़े.

निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया. विधानसभा में मतदान के दौरान 77 विधायक उपस्थित रहे. झारखंड 81 सीटें हैं, सरकार बनाने के लिए किसी भी एक दल की 41 विधायकों की जरूरत होती है. 

चंपई सोरेन का बीजेपी पर वार

चंपई सोरेन ने दो फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और बहुमत साबित करने के लिए 5 फरवरी की तारीख तय हुई. उन्होंने आज विश्वास मत पेश किया और इसके बाद इसपर चर्चा शुरू हुई. चर्चा की शुरुआत चंपई सोरेन ने की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की. इसमें हमने उन्हें असफल कर दिया. सोरेन ने कहा, ''बीजेपी हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में फंसाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है.''

चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसाया गया, हम सीएम रहते हुए किए गए उनकी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. 

क्या बोले हेमंत सोरेन?

इसके बाद हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार, राज्यपाल और बीजेपी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, ''मैं बीजेपी को मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देता हूं, अगर आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा. राजनीति से संन्यास ही नहीं झारखंड छोड़ दूंगा.'' उन्होंने कहा कि आंसू नहीं बहाऊंगा, उचित समय आने पर ‘सामंती ताकतों’ को मुंहतोड़ जवाब देंगे. केंद्र की साजिश रचे जाने के बाद राजभवन ने मेरी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभायी.

हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में विधानसभा पहुंचे थे और विश्वास मत प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में हिस्सा लिया. उन्होंने दावा कि ईडी के अधिकारियों ने विधानसभा में स्पीच देने से भी रोका.

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने हेमंत सोरेन को लंबी पूछताछ के बाद 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. वो ईडी की हिरासत में ही राजभवन पहुंचे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इस समय हेमंत सोरेन ईडी की रिमांड पर हैं. 

बीजेपी क्या बोली?

बीजेपी नेता अमर कुमार बाउरी ने झारखंड विधानसभा में कहा कि हेमंत सोरेन जी को पहली बार विधायक से उपमुख्यमंत्री बनाने का काम बीजेपी ने किया. अगर बीजेपी की सरकार नहीं होती तो इतने दिन की सरकार नहीं होती. कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा है कि यहां के लोगों का भला हो.  झारखंड का निर्माण बीजपी ने किया.

उन्होंने कहा, ''कानून से उपर कोई नहीं है. चंपई सोरेन आप जेल जाने से बचिए.  कांग्रेस के साथ रहने से हेमंत सोरेन जेल चले गए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget