एक्सप्लोरर

फिर दिल्ली दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, क्या झारखंड में होगा खेला?

Champai Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एक बार फिर दिल्ली दौरे पर हैं. मान जा रहा है कि इस दौरान उनकी बीजेपी नेताओं से मुलाकात हो सकती है.

Champai Soren Delhi Visit: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जेएमएम में बगावत के बाद एक बार फिर दिल्ली दौरे पर हैं. अपने गढ़ में दौरे के बाद सोरेन दिल्ली पहुंचे हैं. यहां उनकी बीजेपी नेताओं से मुलाकात हो सकती है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी में शामिल होंगे या फिर नया संगठन बनाकर विधानसभा चुनाव में बीजेपी से गठबंधन करेंगे?

चंपाई सोरेन 18 अगस्त को दिल्ली पहुंचे थे. तब माना गया था कि वो बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे. हालांकि तमाम अटकलों के बीच उनकी मुलाकात नहीं हुई. अब एक बार फिर वो दिल्ली आए हैं और उनकी मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही है.

दरअसल, दिल्ली से वापस लौटने के बाद चंपाई सोरेन ने कहा था कि वो नया संगठन बनाने पर विचार कर रहे हैं और इस सफर में जो भी साथी मिलेंगे उनका स्वागत है.

चंपाई सोरेन बयानों से मिले संकेत

उन्होंने 24 अगस्त को एक्स पर लिखा, ''वक्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमान, हम अभी से क्यूं बताएं क्या हमारे दिल में है.''

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला में कहा, ''मुझे आज भी याद है जब झारखंड आंदोलन के समय जंगलों एवं पहाड़ों की खाक छानने के क्रम में मैं अपने बच्चों पर भी ध्यान नहीं दे पाता था. उनके लालन-पालन का पूरा जिम्मा मेरी धर्मपत्नी ने निभाया. अपने शुरुआती दिनों में, टाटा स्टील तथा यूसीआईएल जैसी कंपनियों के ख़िलाफ आंदोलन कर के, हमने हजारों लोगों को परमानेंट नौकरी दिलवाया.''

चंपाई सोरेन ने कहा, ''अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से लेकर आज तक, हमने सदैव राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, गरीबों एवं मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है, और जीवन के इस नये अध्याय में भी यह संघर्ष जारी रहेगा.''

क्यों नाराज हैं चंपाई सोरेन?

चंपाई सोरेन दो फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे. उन्हें हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल का नेता चुना गया था. हेमंत सोरेन ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा दिया था.

इसके बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को हाई कोर्ट से जमानत मिली. फिर उन्हें तीन जुलाई को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना गया. ऐसे में चंपाई सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा. इसी वजह से चंपाई सोरेन नाराज हैं. हेमंत सोरेन की सरकार में चंपाई मंत्री हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव में कितनी सीट चाहती है कांग्रेस? बनाया ऐसा प्लान; क्या मानेगी JMM-RJD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेने के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेने के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ मुखिया, अब बढ़ीं मुश्किलें, घर पर इश्तिहार चस्पा
झारखंड: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ मुखिया, अब बढ़ीं मुश्किलें, घर पर इश्तिहार चस्पा
PM मोदी पर खरगे के बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, जनता बर्दाश्त...'
PM मोदी पर खरगे के बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, जनता बर्दाश्त...'
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget