एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना, कहा- ठप हो गए हैं विकास कार्य

Jharkhand News: भाजपा ने हेमंत सरकार के 2 सालों के कामकाज पर निराशा व्यक्त की गई. भाजपा का कहना है कि राज्य का विकास ठप हो चुका है. पार्टी ने पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग भी की है.

Jharkhand Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया है. मंगलवार को हुई पार्टी कार्यसमिति की बैठक में सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने और जन आंदोलन का निर्णय लिया गया. आंदोलन की रणनीति और कार्यक्रमों की घोषणा जल्द की जाएगी. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री बाल मुकुंद सहाय (Bal Mukund Sahay) ने बताया कि कार्यसमिति में प्रस्ताव पारित पर हेमंत सरकार के 2 सालों के कामकाज पर निराशा व्यक्त की गई. प्रस्ताव में कहा गया है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना आपदा के बीच भी शानदार तरीके से देश और समाज के हर वर्ग को आगे ले जाने में समर्पित दिख रही है, पर राज्य सरकार निकम्मी साबित हुई है. राज्य का विकास ठप हो चुका है.

बैठक में बड़े नेता रहे मौजूद 
प्रस्ताव में कहा गया है कि पंचायत चुनाव ना कराकर सरकार अपना हिडेन एजेंडा पूरा कर रही है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री और झारखंड प्रभारी दिलीप सैंकिया, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी, सांसद समीर उरांव, राष्ट्रीय मंत्री और रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा समेत अन्य भी उपस्थित थे. 

महंगाई के नाम पर राजनीति कर रही है हेमंत सरकार 
बालमुकुंद सहाय ने कहा कि केंद्र ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की है. भाजपा शासित राज्यों ने भी केंद्र का अनुकरण किया है, लेकिन हेमंत सरकार महंगाई के नाम पर राजनीति करती रही है. अब तक उसकी ओर से इसका दाम कम नहीं किया गया है. पार्टी इसके विरोध में 25 नवंबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर दबाव बनाएगी. उन्होंने कहा कि एक अन्य प्रस्ताव में कहा गया है कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए आगे बढ़ता है, लेकिन राज्य सरकार इस पर चोट करने में लगी है. पंचायत चुनाव में अभी सरकार की रुचि नहीं. एक्सटेंशन के भरोसे पंचायती व्यवस्था चलाई जा रही. अभी कार्यकारी समिति में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ने से करप्शन को बढ़ावा मिल रहा है. गांव के विकास कार्य ठप हो गए हैं. केंद्र से सहायता राशि भी लेने में दिक्कत आ रही है. 

पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग
बालमुकुंद सहाय ने कहा कि सरकार के इस रवैये को देखते 27 नवंबर को सभी प्रखंडों में सरकारी रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी. पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग होगी. राज्य सरकार की नियोजन नीति, नियुक्ति वर्ष सभी पर सवाल हैं. अनर्गल भाषाई विवाद उठाया जा रहा है. इससे लाखों छात्रों का करियर बर्बाद होगा. नई नौकरियां दिए जाने की बजाए नौकरी छीनी जा रही है. जेपीएससी में धांधली का विरोध करने पर कैंडिडेट पर लाठियां बरसाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Politics: टाटा समूह के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन,  JMM के नेताओं ने कही बड़ी बात 

Jharkhand Weather: झारखंड में इस बार मुसीबत का सबब बन सकती है सर्दी, जल्द ही दिखेगा कोहरे का प्रभाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget