एक्सप्लोरर

SC पर विवादित टिप्पणी मामले में मिली राहत तो BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले, 'दिल के अरमां...'

Nishikant Dubey News: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट देश को अराजकता की ओर ले जा रहा है.

Nishikant Dubey News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने कहा कि चीफ जस्टिस के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार नहीं करेगा.

हालांकि सीजेआई संजीव खन्ना ने कहा, “हम एक संक्षिप्त आदेश पारित करेंगे. हम कुछ कारण बताएंगे. हम इस पर विचार नहीं करेंगे लेकिन हम एक संक्षिप्त आदेश देंगे.”

क्या बोले निशिकांत दुबे?

इसके बाद दुबे ने इशारों में इसपर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''दिल के अरमां आंसुओं में बह गए.''

बता दें कि झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट देश को अराजकता की ओर ले जा रहा है.  मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना देश में हो रहे गृहयुद्ध के लिए जिम्मेदार हैं.

इसकी चौतरफा आलोचना हुई. बीजेपी ने अपने सांसद के बयान से दूरी बना ली और टिप्पणी से बचने की हिदायत दी. साथ ही निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई.

याचिका में क्या है दावा?

जनहित याचिका दायर करने वाले विशाल तिवारी ने सीजेआई की पीठ से कहा, “संस्था की गरिमा की रक्षा की जानी चाहिए. यह ऐसे नहीं चल सकता.” 

जनहित याचिका में कहा गया है कि झारखंड के गोड्डा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद दुबे ने सीजेआई खन्ना और देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था के खिलाफ बहुत ही भड़काऊ, घृणास्पद और निंदनीय बयान दिया है.

याचिका में कहा गया है कि इस तरह के कृत्य बीएनएस के तहत दंडनीय अपराध हैं. न्यायालय की अवमानना ​​अधिनियम, 1971 की धारा 15 के तहत भी दंडनीय हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के बाद अब झारखंड में टूटेगा INDIA अलायंस? राज्यसभा पर JMM-कांग्रेस के बीच बढ़ी तकरार
तमिलनाडु के बाद अब झारखंड में टूटेगा INDIA अलायंस? राज्यसभा पर JMM-कांग्रेस के बीच बढ़ी तकरार
Jharkhand Rajya Sabha: झारखंड राज्यसभा सीट पर JMM में फंसा पेंच, भतीजी जयश्री को टिकट देंगे हेमंत सोरेन?
झारखंड राज्यसभा सीट पर JMM में फंसा पेंच, भतीजी जयश्री को टिकट देंगे हेमंत सोरेन?
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक क्लिक में जानें पूरा शेड्यूल
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक क्लिक में जानें पूरा शेड्यूल
झारखंड: गिरीडीह में 4 बच्चों का पिता घर ले आया दूसरी बीवी, पहली पत्नी ने मचाया तांडव
झारखंड: गिरीडीह में 4 बच्चों का पिता घर ले आया दूसरी बीवी, पहली पत्नी ने मचाया तांडव

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget