एक्सप्लोरर

Alamgir Alam PS: अर्जुन मुंडा ने PS के नौकर को बताया मंत्री का रिश्तेदार, बोले- ‘कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों को...’

Alamgir Alam PS Servant: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकरी जहांगीर आलम के घर से 33 करोड़ से ज्यादा रुपये बरामद किए जा चुके हैं. इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है.

Alamgir Alam PS News: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकरी जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी को छापेमारी के दौरान 33 करोड़  से ज्यादा रुपए की नकदी बरामद हुई है. इसको लेकर बीजेपी की तरफ से लगातार मंत्री आलमगीर आलम और प्रदेश सरकार को घेरा जा रहा है. बीजेपी की तरफ से दावा किया गया है कि जिस नौकर की गिरफ्तारी हुई है वो मंत्री का रिश्तेदार है.

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि ये घटना राज्य में भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण है. इन दिनों यहां जो सरकार काम कर रही है उनके पदाधिकारी के पास से नकद रुपए मिल रहे है, जिसके यहां से रुपया बरामद हुआ है वो नौकर नहीं बल्कि मंत्री का रिश्तेदार है.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि लोग बता रहे हैं कि वो वहां पर कभी-कभी बैग लेकर आते थे और रखकर चले जाते थे. राहुल गांधी को आलमगीर आलम को बुलाकर पुरुस्कृत करना चाहिए था कि आपने बहुत अच्छा काम किया कि आपके चपरासी के यहां से 33 करोड़ से ज्यादा रुपया बरामद हुआ है.

‘कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया’
वहीं जब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से पूछा गया कि भ्रष्टाचार की वजह क्या है. इसपर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया है. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और कांग्रेस ने खुद भ्रष्टाचार में डूब करके इस देश को लूटा है. 

बता दें कि ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया. वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 6 मई को मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकरी जहांगीर आलम के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand: BIT सिंदरी में दो छात्र हॉस्टल से निष्काषित, लगे थे ये आरोप, जानें- पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget