एक्सप्लोरर

Elections Result 2023: तीन राज्यों के नतीजों से गदगद झारखंड BJP, अमर बाउरी बोले-कांग्रेस के झूठ का हुआ पर्दाफाश

Elections Result: तीन राज्यों में बीजेपी की बढ़त पर झारखंड बीजेपी में जबरदस्त उत्साह है. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

Elections 2023: चार राज्यों में वोटों की गिनती का काम चल रहा है. शाम तक फाइनल नतीजों की घोषणा हो जाएगी. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस बीजेपी से पिछड़ती हुई नजर आ रही है. कांग्रेस की झोली में सिर्फ एक राज्य आता दिख रहा है. चुनाव नतीजों पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. बीजेपी झारखंड के कद्दावर नेता अमर कुमार बाउरी ने भी तीन राज्यों में बीजेपी की बढ़त पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.

तीन राज्यों के चुनाव नतीजों से गदगद झारखंड बीजेपी

झारखंड में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया एक बार फिर विधानसभा चुनावों में मोदी मैजिक चला है. उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश कर दिया. बता दें कि झारखंड बीजेपी नेता आ रहे नतीजों से गदगद हैं. उन्होंने जीत की खुशी में पटाखे फोड़ने और लड्डू बांटने की तैयारी कर ली है. अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया.

जनता ने कांग्रेस के झूठ का किया पर्दाफाश-अमर बाउरी

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी की जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद एक बार फिर बढ़ेगा. लोकसभा चुनाव में बीजेपी विरोधी पार्टियों का सफाया कर देगी. विपक्ष पर हमलावर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि नतीजों से पता चलता है कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है. झूठ की खेती करनेवाली कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया है. रुझानों से पता चलता है कि तीन राज्यों में जनता पर मोदी का जादू चल गया है. जनता ने बीजेपी के सिर जीत का सेहरा पहनाया है. आगामी लोकसभा चुनाव में भी जनता बीजेपी का समर्थन कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी.  

Jharkhand: झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे को मिली चपरासी की नौकरी, सिविल कोर्ट में हुआ चयन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget