एक्सप्लोरर

Jharkhand: जय प्रकाश भाई पटेल की जाएगी विधायकी? कांग्रेस में शामिल होने पर BJP ने की ये मांग

Jharkhand Politics: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि जेपीबी पटेल संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस में शामिल हुए हैं. इसलिए सदस्यता रद्द की जाए.

Jharkhand News: बीजेपी ने बुधवार को मांडू के विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ घंटे बाद उन्हें झारखंड विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की. विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को लिखे एक पत्र में कहा कि पटेल ने बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर मांडू विधानसभा सीट जीती और पांचवीं झारखंड विधानसभा के सदस्य बने.

अमर कुमार बाउरी ने कहा, 'पटेल फिलहाल पार्टी में सचेतक के पद पर हैं. संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पटेल बुधवार को दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए हैं, जो दल-बदल विरोधी कानून के दायरे में आता है.’’ उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की 10वीं अनुसूची और अयोग्यता नियम 2006 के तहत पटेल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

बता दें कि बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड के मांडू क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई थी. उसके बाद से झारखंड की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है.

पलिवार ने कांग्रेस में शामिल होने का किया खंडन

दूसरी तरफ झारखंड के पूर्व मंत्री और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार के कांग्रेस में शामिल होने के कयासों पर विराम लगा दिया है. बीजेपी नेता ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, "ये खबर गलत है. मेरी छवि को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है." दरअसल, राज पलिवार के कांग्रेस ज्वाइन करने की पूरी कयासबाजी पवन खेड़ा के फेसबुक पोस्ट से शुरू हुई थी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के एक फेसबुक पोस्ट में राज पलिवार के कांग्रेस में आने की जानकारी दी गई थी.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के लिए आज 'गुड डे', दो पार्टियों का विलय, पप्पू यादव, लाल सिंह और दानिश अली समेत चार नेताओं ने थामा हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget