एक्सप्लोरर

Babulal Marandi Sankalp Yatra: हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र से आज शुरू होगी बाबूलाल मरांडी की 'संकल्प यात्रा', यहां जानें पूरा रूट

2024 Elections: झारखंड प्रदेश BJP महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि, संकल्प यात्रा सात चरणों में होगी. सभी चरणों के लिए अलग-अलग यात्रा संयोजक और टोली बनाई गई है. पहला चरण 17 से 20 अगस्त तक चलेगा.

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा आज से शुरू होने जा रही है. प्रदेश बीजेपी महामंत्री प्रदीप वर्मा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संकल्प यात्रा की विस्तृत जानकारी को साझा किया. बाबूलाल मरांडी की यह संकल्प यात्रा 17 अगस्त से 10 अक्टूबर तक सात चरणों में होगी. झारखंड के महान सपूत शहीद सिदो कान्हु की जन्मस्थली भोगनाडीह में पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ होगा. शिवगादी में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद बरहेट में पहली जनसभा का आयोजन किया जाएगा.

प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि आज राज्य में अराजकता की स्थिति है. सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार से राज्य की जनता त्राहि त्राहि कर रही है. बहन बेटियां असुरक्षित हैं. युवाओं के उम्मीदों पर राज्य सरकार ने कुठाराघात किया है. आदिवासी, दलित, पिछड़ा कोई भी सुरक्षित नहीं है. राजधानी रांची सहित कही भी किसी समय हत्या करने में अपराधी सफल हो जा रहे हैं. घुसपैठियों से राज्य की डेमोग्राफी बदल रही और राज्य सरकार तुष्टिकरण में डूबी है. उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से राज्य के सभी 24 जिलों, 263 प्रखंडों की जनता के बीच संकल्पों को साकार करने के लिए आह्वान किया जाएगा.

सात चरणों में होगी यात्रा

उन्होंने आगे कहा कि यात्रा सात चरणों में होगी. सभी चरणों के लिए अलग-अलग यात्रा संयोजक और टोली बनाई गई है. पहला चरण 17 से 20 अगस्त तक चलेगा जिसमें बरहेट, बोरियो, राजमहल, महगामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ की जनसभा होगी. पहले चरण में यात्रा के संयोजक विधायक अनंत ओझा हैं. यात्रा का दूसरा चरण 23 अगस्त से 27 अगस्त तक निर्धारित है, जिसके संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा हैं. दूसरे चरण में मधुपुर, सारठ, देवघर, जरमुंडी, शिकारीपाड़ा, जामा, दुमका, नाला, जामताड़ा, टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी.

तीसरा चरण 4 से 6 सितंबर तक

तीसरा चरण 4 से 6 सितंबर तक आयोजित है, जिसके संयोजक विधायक केदार हाजरा बनाए गए हैं. इसमें जमुआ, धनवार, कोडरमा, बरही, बरकट्ठा, बगोदर की सभा होगी. यात्रा का चौथा चरण 9 से 16 सितंबर तक है, जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय बनाए गए हैं. चौथे चरण में हजारीबाग, बड़कागांव, मांडू, रामगढ़, सिमरिया, चतरा, पांकी, डाल्टनगंज, हुसैनाबाद, छत्तरपुर, विश्रामपुर, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की सभा होगी.

पांचवें चरण 18 से 24 सितंबर तक

पांचवें चरण की यात्रा 18 से 24 सितंबर तक आयोजित है, जिसके संयोजक विनय लाल हैं. इस चरण में लातेहार, मनिका, लोहरदगा, बिशुनपुर, गुमला, सिसई, कोलेबिरा, सिमडेगा, तोरपा, खूंटी, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, मझगांव और चाईबासा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा होगी. छठ्ठे चरण की यात्रा 26 सितंबर से 01 अक्टूबर तक होगी, जिसके संयोजक गणेश मिश्र हैं. इस चरण में निरसा, सिंदरी, धनबाद, झरिया, बाघमारा, चंदनक्यारी, बोकारो, बेरमो, गोमिया, गिरिडीह,और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनसभा होगी.

10 अक्टूबर तक चलेगी यात्रा

सातवां और अंतिम चरण 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक होगा, जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा बनाए गए हैं. सातवें चरण में खरसावां, सरायकेला,पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी, बहरागोड़ा, घाटशिला, ईचागढ़, सिल्ली, तमाड़, खिजरी, मांडर, कांके, हटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र की जनसभा होगी. 10 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त जनसभा के साथ यात्रा संपन्न होगी.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम सोरेन ने फहराया तिरंगा, अबुआ आवास योजना का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget