एक्सप्लोरर

बाबूलाल मरांडी को मिली नेता विपक्ष के रूप में मान्यता, विधानसभा अध्यक्ष बोले- 'बिना किसी देरी के...'

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है. मरांडी को बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था.

Babulal Marandi News: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा शासित राज्य में विपक्ष का कोई नेता नहीं था. जबकि चुनाव के नतीजे नवंबर 2024 में ही आ गए थे.

धनवार से विधायक बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं. उन्हें गुरुवार (6 मार्च) को बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया. बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष को इस संबंध में एक पत्र में सूचित किया. महतो ने कहा कि उनसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मरांडी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया गया था.  

रवींद्रनाथ महतो ने विधानसभा में कहा, ‘‘मैं बिना किसी देरी के बीजेपी को मुख्य विपक्षी दल और बाबूलाल मरांडी को सदन में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता देता हूं.’’ मरांडी पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष भी हैं. बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक के दौरान मरांडी को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. 

बीजेपी संसदीय बोर्ड ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने की घोषणा की थी. बैठक के बाद यादव ने कहा कि वरिष्ठ विधायक नवीन जायसवाल, नीरा यादव, राज सिन्हा और प्रकाश राम ने बैठक के दौरान विधायक दल के नेता के रूप में मरांडी के नाम का प्रस्ताव रखा और इसे सभी ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी. इसके बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी दी. 

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के 56 विधायक हैं. इसमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा (माले) लिबरेशन) के दो हैं. इसके अलावा बीजेपी के 21 जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू), लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास(लोजपा-आरवी) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के एक-एक सदस्य हैं.

यह भी पढ़ें: Sita Soren: BJP नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पुलिस ने पूर्व PA को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेने के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेने के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ मुखिया, अब बढ़ीं मुश्किलें, घर पर इश्तिहार चस्पा
झारखंड: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ मुखिया, अब बढ़ीं मुश्किलें, घर पर इश्तिहार चस्पा
PM मोदी पर खरगे के बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, जनता बर्दाश्त...'
PM मोदी पर खरगे के बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, जनता बर्दाश्त...'
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget