एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी बोले, 'अगर चंपाई सोरेन BJP में शामिल होते हैं तो...'

Champai Soren News: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन ने कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपाई सोरेन के बीजेपी में जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बनी हुई हैं. चंपाई सोरेन के 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने प्रतिक्रिया दी है. 

जेएमएम नेता चंपाई सोरेन के 30 अगस्त को रांची में उनकी पार्टी में शामिल होने को लेकर झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''अगर वह शामिल होते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बारे में कहने के लिए और कुछ नहीं है.''

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार (26 अगस्त) को इस बात की घोषणा की है कि झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ये भी कहा कि सोरेन 30 अगस्त को रांची में पार्टी में शामिल होंगे. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सोरेन की मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की. 

हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के दिग्गज आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की. वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे.''

बता दें कि JMM नेता चंपाई सोरेन ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पार्टी से नाराजगी जताते हुए कई बातों का विस्तार से जिक्र किया था. सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर उनका अपमान करने का भी आरोप लगाया था. उन्होंने इस पोस्ट में इस बात के भी साफ संकेत दिए थे कि वो जल्द ही अपने अगले सियासी कदम को लेकर फैसला करेंगे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को जमानत मिलने और जेल से वापस आने के बाद चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और तभी से नाराजगी की बात सामने आ रही थी.

ये भी पढ़ें:

चंपाई सोरेन को कहा गया 'शिबू सोरेन का हनुमान' तो बिफरे कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर, कहा- 'विभीषण को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget