एक्सप्लोरर

चंपाई सोरेन को कहा गया 'शिबू सोरेन का हनुमान' तो बिफरे कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर, कहा- 'विभीषण को...'

Jharkhand Politcs: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने अपनी राजनीतिक दिशा तय कर ली है. बीजेपी में उनके जाने के फैसले पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने उनपर तीखा प्रहार किया है.

Jharkhand Politics News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) के बीजेपी में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है. वह इसी महीने की आखिर में बीजेपी ज्वाइन करेंगे. उनके बीजेपी में शामिल होने के फैसले का झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने स्वागत किया और उन्हें 'शिबू सोरेन का हनुमान' करार दिया. इस पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है.

झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ''विभीषण को हनुमान बताकर, हनुमान का अपमान ठीक नहीं. भगवान हनुमान का अपमान बर्दाश्त नहीं.'' इसके पहले राजेश ठाकुर ने 'एक्स' पर लिखा था, ''चंपाई फंसे चंगुल में, शाह बने गवाह.''

अमर बाउरी ने कही थी यह बात
चंपाई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है, जिसकी तस्वीर अमर कुमार बाउरी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, ''झारखंड आंदोलनकारी, शिबू सोरेन के हनुमान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को जोहार ! भारतीय जनता पार्टी परिवार में आपका स्वागत है.''

ना-ना करते अब बीजेपी में शामिल होंगे चंपाई
चंपाई सोरेन ने पिछले दिनों जब दिल्ली का दौरा किया था तो उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की बात से इनकार किया था. झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कहा था कि वह अपने बच्चों से मिलने गए थे. चंपाई ने साथ ही कहा था कि वह एक नई शुरुआत करेंगे और जो भी इस राह में उनका साथ देने आएगा, उसके साथ मिलकर काम करेंगे लेकिन सोमवार (26 अगस्त) शाम होते-होते इस बात की पुष्टि हो गई कि वह बीजेपी का दामन थामेंगे.

चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के फैसले की जानकारी असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने दी. उन्होंने 'एक्स' पर सोमवार देर रात लिखा, ''झारखंड के पूर्व सीएम और देश के उत्कृष्ट आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वह 30 अगस्त को आधिकारिक रूप से बीजेपी ज्वाइन करेंगे.'' चंपाई सोरने की तरफ से यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- BSP Meeting: बसपा की बैठक में महाराष्ट्र और झारखंड पर हो सकता है बड़ा फैसला, किससे गठबंधन करेगी पार्टी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget