एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकते हैं AJSU प्रमुख सुदेश महतो, बोले- 'यह बहुत गर्व...'

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है. आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो भी शामिल होंगे.

Jharkhand: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो (Sudesh Mahto) अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में शामिल हो सकते हैं. महतो ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उद्घाटन समारोह का आमंत्रण मिला है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. 22 जनवरी को इसका उद्घाटन होगा और इसी दिन भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे.

आजसू प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं अपने तय कार्यक्रमों के आधार पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होऊंगा. यह बहुत गर्व की बात है कि 500 साल बाद रामलला अपने घर में होंगे. इसलिए यह एक भव्य अवसर है और हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए.’’ महतो ने झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के बाद ये बात कही.

'हेमंत सोरेन सरकार सभी मोर्चों पर विफल'

महतो ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार सभी मोर्चों पर ‘विफल’ रही है और पिछले चार वर्षों के दौरान लोगों, विशेषकर ग्रामीणों की स्थिति खराब हुई है. सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किए जाने के सवाल पर महतो ने कहा कि उन्हें (सोरेन को) ईडी कार्यालय जाना चाहिए और अपना पक्ष रखना चाहिए. जाति आधारित गणना के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी इसके पक्ष में है लेकिन यहां की सरकार पिछले चार साल से इस पर सिर्फ राजनीति कर रही है.

निमंत्रण मिलने पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लूंगा- सीएम

इससे पहले  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि यदि उन्हें अयोध्या में जनवरी में होने वाले राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया जाता है तो वह इसमें शामिल होंगे. सोरेन ने कहा कि हालांकि उन्हें अभी तक समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अभी तक राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन यदि मुझे मिलेगा तो मैं समारोह में जाऊंगा.’’ 

ये भी पढ़ें- Jharkhand: 'मैं बोरिया-बिस्तर समेटकर विदेश भागने वाला नहीं, ED के छह समन पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget