एक्सप्लोरर

Amit Shah Jharkhand Visit: अमित शाह ने रखी 450 करोड़ के नैनो यूरिया संयंत्र की नींव, कहा- किसानों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

Amit Shah Jharkhand Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देवघर में इफको के नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि इससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा.

Amit Shah Jharkhand Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के देवघर में भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) के 450 करोड़ रुपये के नैनो यूरिया संयंत्र और टाउनशिप की आधारशिला रखी. यह भारत का पांचवां नैनो यूरिया संयंत्र होगा. इफको के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल गुजरात में दुनिया के पहले नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया था. शाह ने संयंत्र की आधारशिला रखते हुए कहा, ‘‘नैनो यूरिया से किसानों को फायदा होगा और यह पहले से ही पांच देशों को निर्यात किया जा रहा है.’’

नैनो यूरिया फसल की उत्पादकता, मिट्टी के स्वास्थ्य और उपज की पोषण गुणवत्ता में सुधार करता है. इसका उद्देश्य पारंपरिक यूरिया के असंतुलित और अत्यधिक इस्तेमाल को दूर करना है. इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने कहा कि संयंत्र अगले साल दिसंबर में शुरू होने वाला है. अवस्थी ने बताया कि 300 करोड़ रुपये की लागत से संयंत्र और 150 करोड़ रुपये की लागत से टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा.

झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जेआईएडीए) ने इफको को देवघर जिले के जसीडीह क्षेत्र में परिसर के लिए 20 एकड़ जमीन आवंटित की है. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देवघर कई जगह पर किसान यूरिया भी डालते हैं और तरल यूरिया का भी छिड़काव करते हैं. ऐसा करने से फसल के साथ-साथ भूमि का भी नुकसान होता है. तरल यूरिया का छिड़काव करते हैं तो IFFCO की गारंटी है कि उत्पाद बढ़ेगा. बाद में यूरिया डालने की जरूरत नहीं है.

 देश का पांचवां नैनो यूरिया कारखाना है यह

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रबन्ध निदेशक यू एस अवस्थी ने बताया कि यह देश का पांचवां नैनो यूरिया कारखाना होगा. दुनिया के पहले नैनो यूरिया कारखाने का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष गुजरात में किया था. 

इसे भी पढ़ें:

Union Budget 2023 : केंद्रीय बजट में झारखंड को मिले 5 हजार 271 करोड़, 57 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलामू में 14 साल की मासूम की गैंग रेप के बाद हत्या! हैवानों की तलाश में जुटी पुलिस
पलामू में 14 साल की मासूम की गैंग रेप के बाद हत्या! हैवानों की तलाश में जुटी पुलिस
Chaibasa News: ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही लड़की पर अज्ञात युवक ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
चाईबासा: ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही लड़की पर अज्ञात युवक ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand News: अखाड़े में तब्दील हुआ दुमका कोर्ट परिसर, पतियों ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नियों ने काटा बवाल
अखाड़े में तब्दील हुआ दुमका कोर्ट परिसर, पतियों ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नियों ने काटा बवाल
सरायकेला में सील फैक्ट्री से करोड़ों के सामान गायब होने का आरोप, बैंक मैनेजर पर मिलीभगत का दावा
सरायकेला में सील फैक्ट्री से करोड़ों के सामान गायब होने का आरोप, बैंक मैनेजर पर मिलीभगत का दावा

वीडियोज

Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की मेहरबानियां कर्ज हैं पाकिस्तान पर? PAK जर्नलिस्ट ने शहबाज और मुनीर को दिखाया आईना, बोले- अमेरिका से दोस्ती खतरनाक...
ट्रंप की मेहरबानियां कर्ज हैं पाकिस्तान पर? PAK जर्नलिस्ट ने शहबाज और मुनीर को दिखाया आईना, बोले- अमेरिका से दोस्ती खतरनाक...
यूपी में विपक्ष के जिस काम का किया विरोध अब उसी राह पर BJP! करोड़ों होंगे खर्च, समर्थक भी हैरान
यूपी में विपक्ष के जिस काम का किया विरोध अब उसी राह पर BJP! करोड़ों होंगे खर्च, समर्थक भी हैरान
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
IPL 2026 Stats: अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च रनों की पारी; देखें IPL 2026 के आंकड़े
अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च रनों की पारी; देखें IPL 2026 के आंकड़े
टीवी के राम ने रणबीर कपूर को कहा 'संस्कारी बच्चा', बोले- वो रामायण के लिए बेस्टे देने की पूरी कोशिश करेंगे
टीवी के राम ने रणबीर कपूर को कहा 'संस्कारी बच्चा', बोले- वो रामायण के लिए बेस्टे देने की पूरी कोशिश करेंगे
Explained: दिल्ली में 1,511 कॉलोनियों पर केंद्र का बड़ा फैसला! 10 लाख परिवारों को क्या मिलेगा, क्यों छूटेंगे कई लोग?
दिल्ली में 1,511 कॉलोनियों पर केंद्र का बड़ा फैसला! 10 लाख परिवारों को क्या मिलेगा?
Eye Discharge Causes: सावधान! नॉर्मल नहीं होता सुबह आंखों में जमने वाला मैल, पीला या हरा रंग इस बीमारी का संकेत
सावधान! नॉर्मल नहीं होता सुबह आंखों में जमने वाला मैल, पीला या हरा रंग इस बीमारी का संकेत
ढोलू-कद्दू कहां हैं...सोशल मीडिया पर उठा सवाल तो दिल्ली एयरपोर्ट को देना पड़ा जवाब, क्यों ट्रेंड कर रहे ये दो डॉग्स?
ढोलू-कद्दू कहां हैं...सोशल मीडिया पर उठा सवाल तो दिल्ली एयरपोर्ट को देना पड़ा जवाब, क्यों ट्रेंड कर रहे ये दो डॉग्स?
Embed widget