एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली और पानी सप्लाई पर पड़ा असर

जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी होने से लोगों का संकट बढ़ गया. कश्मीर में बर्फबारी के बाद 68 फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया.

Heavy snowfall In Jammu-Kashmirm, Himachal, Uttarakhand: जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार को हुई ताजा बर्फबारी (snowfall) के कारण सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ा है. सोमवार को देश के बाकी हिस्सों से कश्मीर घाटी का संपर्क टूट गया और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया. भारी बर्फबारी के कारण कई हाईवे और दूसरी सड़कों को बंद करना पड़ा. इन पहाड़ी राज्यों में कई इलाकों में बिजली की सप्लाई भी बाधित रही. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों और हिमाचल के कुछ इलाकों में बर्फ के खिसकने (Avalanche) की चेतावनी जारी की गई है.

वहीं कश्मीर और ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद श्रीनगर से आने-जाने वाली 68 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया. इसके साथ ही चंद्रकोट और बनिहाल के बीच कई जगहों पर पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण हाईवे को बंद करना पड़ा. जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात के कारण 496 सड़कें बंद हो गईं. मनाली-केलांग सड़क पूरी तरह से बंद हो गई. शिमला, लाहौल और स्पीति और किन्नूर जिलों में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है. इन जगहों पर ज्यादातर सड़कें भारी बर्फ गिरने के कारण बंद हो गईं हैं. साथ ही इससे बिजली की सप्लाई और पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा.

इन जगहों पर चेतावनी जारी
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बर्फ गिरने के बाद गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई. बहरहाल इन दोनों नेशनल हाईवे के कुछ हिस्सों को सोमवार शाम तक साफ कर दिया गया था. इसके साथ ही उत्तराखंड में कम से कम 10 लिंक रोड भी बंद कर दिए गए. उधर हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग के दक्षिण हिस्से पर 90 सेमी. बर्फ गिरी, जो राज्य में सबसे ज्यादा है. वहीं जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी (Avalanche warnings) जारी की है. इसके साथ ही बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम और रामबन जिलों में मध्यम खतरे का हिमस्खलन और अनंतनाग जिले में कम खतरे का हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश में भी मनाली-लेह अक्ष, धुंडी और ब्यास कुंड क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई.

यह भी पढ़ें- Watch: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बर्फबारी में फंसीं 'बॉस' प्रतिभा सिंह, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की मदद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget