एक्सप्लोरर

कब शुरू होगी माता वैष्णो देवी यात्रा? दुर्गा पूजा से पहले सस्पेंस बरकरार

Vaishno Devi Yatra Update: माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर श्राइन बोर्ड जल्द ही नई तारीखों का ऐलान कर सकता है. ये यात्रा 26 अगस्त को भूस्खलन के बाद स्थगित कर दी गई थी.

दुर्गा पूजा से पहले माता वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर सस्पेंस बरकरार है कि आखिर कब ये पवित्र यात्रा शुरू होगी? जम्मू-कश्मीर में जोरदार बारिश और अर्धकुंवारी में भूस्खलन के बाद 26 अगस्त को वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी. 

दुर्गा पूजा के मौके पर बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन इसबार बारिश ने प्लान पर ग्रहण लगा दिया है. दुर्गा पूजा 28 सितंबर से शुरू होगी और 2 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगी.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जल्द से जल्द यात्रा शुरू करना चाहता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में मौसम ने मुश्किलें खड़ी कर दी है. 

अगली तारीख का इंतजार!

26 अगस्त को यात्रा स्थगित होने के बाद 12 सितंबर को श्राइन बोर्ड ने कहा कि 14 सितंबर से मौसम ठीक रहने पर यात्रा शुरू हो सकती है. लेकिन फिर हुई बारिश के कारण बोर्ड ने 13 सितंबर को कहा, ''भवन और यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण 14 सितंबर (रविवार) से शुरू होने वाली श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है. भक्तों से अनुरोध है कि वह अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें.''

त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित रहने के बीच तीर्थयात्रियों के एक समूह ने रविवार (14 सितंबर) को रियासी जिले के कटरा आधार शिविर में विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल, ये श्रद्धालु यात्रा शुरू होने की आशा में कटरा पहुंचे थे.

श्रद्धालु निराश

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मध्य प्रदेश के निवासी राजीव लोधी ने कहा, "मैं पिछले दो महीनों से नंगे पैर चलकर कटरा पहुंचा हूं और मैं जल्द से जल्द मंदिर में प्रार्थना करना चाहता हूं." चेन्नई के विनोद कुमार ने कहा मुझे पता चला कि यात्रा फिर से स्थगित कर दी गई है, जिससे यहां मौजूद सभी लोग निराश हैं. 

भावुक नजर आ रहीं मुंबई की रेखा ने कहा, "हमें कुछ नहीं पता और हम अपनी यात्रा पूरी करने जा रहे हैं, चाहे इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़े." उन्होंने पूछा कि अगर यात्रा स्थगित कर दी गई है, तो ऑनलाइन पंजीकरण क्यों शुरू किया गया है. 

वैष्णो देवी यात्रा ट्रैक पर अर्धकुंवारी में भूस्खलन के बाद तीर्थयात्रा 26 अगस्त को स्थगित कर दी गई थी. इस हादसे में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे. 

अब तक कितने श्रद्धालुओं ने की यात्रा

कोविड-19 के बाद से अब तक का सबसे लंबा समय है जब वैष्णो देवी यात्रा निलंबित रही है. इस साल 14 लाख 50 हजार 355 श्रद्धालुओं ने यात्रा की है. वहीं  साल 2024 में लगभग 95 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी की पूजा की थी.

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
जम्मू-कश्मीर में 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SSP बदले
जम्मू-कश्मीर में 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SSP बदले
आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने पर विवाद, PDP नेता को पुलिस ने बुलाया थाने
आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने पर विवाद, PDP नेता को पुलिस ने बुलाया थाने
PDP नेता ने आतंकी बुरहान वानी को बताया 'शहीद', मचा सियासी बवाल
PDP नेता ने आतंकी बुरहान वानी को बताया 'शहीद', मचा सियासी बवाल

वीडियोज

प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget