एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: कांग्रेस के सीनियर नेता कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

जम्मू और कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की संभावनाओं के बीच कांग्रेस को झटका लगा है.

Jammu Kashmir News: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की संभावनाओं के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी.

एक ट्वीट में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि "जम्मू-कश्मीर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर मेरी सोच कांग्रेस से नहीं मिलती. पार्टी जमीनी हकीकत से दूर है."

कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के पोते विक्रमादित्य सिंह, इससे पहले महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) में थे. साल 2018 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन किया था. साल  1964 में जन्मे विक्रमादित्य सिंह, जम्मू-कश्मीर के एक सधे हुए नेता माने जाते हैं. इन्होंने माधवराव सिंधिंया की बेटी चित्रांगदा सिंधिंया से शादी की है.

इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा, “मैं 2018 में कांग्रेस में इस उम्मीद के साथ शामिल हुआ कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की जनता की आकांक्षाओं पर कदम उठाएगी. मैंने संगठनात्मक परिवर्तनों का सुझाव दिया, लेकिन जब मैंने 2-3 साल बाद कोई बदलाव नहीं देखा तो परेशान था.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “कांग्रेस के साथ मेरी विचार प्रक्रिया मेल नहीं खा रही थीं. चाहे वह पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक का समर्थन करना हो या अनुच्छेद 370 या 35A को निरस्त करने का समर्थन करना हो... यह केवल जम्मू-कश्मीर के बारे में नहीं है, यह राष्ट्रीय हितों के बारे में भी है. कांग्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया.”

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “G23 में कांग्रेस के कई कुशल नेता हैं, उनकी उपेक्षा करना एक बड़ी भूल है। यदि आप समय के साथ नहीं बदलते हैं, सार्वजनिक और युवा आकांक्षाओं को ध्यान में नहीं रखते हैं तो आप फीके पड़ जाएंगे। आलाकमान को सुझाव देने के लिए कोई ग्रुप उभरा है तो पार्टी को सहयोग करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें:

Kashmiri Pandits के सवाल पर Farooq Abdullah का बड़ा बयान, कहा- सच जानना है तो...

J&K News: क्या अब राजनीति से संन्यास लेंगे गुलाम नबी आजाद, जानिए- सोनिया गांधी से मुलाकात के दूसरे दिन क्या बड़ा बयान दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget