एक्सप्लोरर

Snowfall in Uttarakhand and Jammu-Kashmir: उत्तराखंड के बद्रीनाथ और जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई जमकर बर्फबारी, बिछ गई बर्फ की सफेद चादर

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. इन दोनों राज्यों में आज सुबह से ही जमकर बर्फबारी हो रही है. उत्तराखंड के बद्रीनाथ और जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी हो रही है.

Snowfall in Uttarakhand and Jammu-Kashmir: देश के कई राज्यों में आज से मौसम का मिजाज बदला है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. इन दोनों राज्यों में आज सुबह से ही जमकर बर्फबारी हो रही है. उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ में आज सुबह में बर्फबारी हुई तो वहीं औली में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला और हर तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है.

इसके अलावा आज यानी सोमवार को उत्तराखंड में चमोली के साथ-साथ उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है. वहीं केदारघाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो दिन बर्फबारी होने से पूरी केदारघाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है. जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश न होने से काफी ठंड पड़ रही है. इससे पहले केदारनाथ, तुंगनाथ, मद्महेश्वर के साथ ही चोपता में भी रविवार को बर्फबारी हुई थी. इन सभी जगहों पर बारिश और बर्फबारी का मौसम पर अच्छा-खासा असर पड़ा है.

पहलगाम और पुंछ में भी हुई बर्फबारी

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां भी कई जगहों पर बर्फबारी हुई है. डोडा में हुई बर्फबारी की वजह से पहाड़ बर्फ की चादर से ढक गया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और पुंछ में भी जोरदार बर्फबारी हुई है. इसकी वजह से मुगल रोड क्षेत्र में लोगों को परेशानी हो रही है. भारी बर्फबारी के चलते गाड़ियों कीआवाजाही बंद कर दी गई है. मौसम विभाग ने रविवार को ही अगले दो दिनों तक कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई थी. फिलहाल पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड एकदम से बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-

Grenade Attack In Pulwama: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में CRPF और Police पोस्ट पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, ISJK से जुड़ा एक आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अदालतों और चुनाव आयोग पर फारुक अब्दुल्ला के कॉमेंट से मचेगा बवाल! जानें- क्या कहा?
अदालतों और चुनाव आयोग पर फारुक अब्दुल्ला के कॉमेंट से मचेगा बवाल! जानें- क्या कहा?
370 बहाली की मांग को लेकर PDP करेगी प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती का ऐलान
370 बहाली की मांग को लेकर PDP करेगी प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती का ऐलान
जम्मू में जाम में फंसे पर्यटकों के लिए राहत, आंशिक रूप से खुला हाईवे
जम्मू में जाम में फंसे पर्यटकों के लिए राहत, आंशिक रूप से खुला हाईवे
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
Embed widget