एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल की मां ने सुरक्षाबलों से की मांग, 'अगर जिंदा है तो...'

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल की मां ने कहा कि अगर वो वहां पर था तो उसी जगह पर आदिल का एनकाउंटर कर देना चाहिए था.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल हुसैन थोकर की मां शहजादा बानो ने कहा है कि अगर उसका बेटा इसमें शामिल है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए.

उन्होंने कहा, ''अगर आदिल का रोल इस आतंकी हमले में है तो फोर्स को अख्तियार है वो जो चाहे करे. एनकाउंटर करना चाहे तो एनकाउंटर करे.''

उन्होंने कहा, ''फोर्सेज को उसी जगह पर आदिल का एनकाउंटर कर देना चाहिए था, अगर वो वहां पर था.''

'2018 में आदिल घर से चला गया'

शहजादा बानो ने कहा, ''2018 में आदिल यहां से चला गया और कभी वापस नहीं आया. उसके बाद से मेरी बात भी नहीं हुई. आदिल से कहूंगी कि अगर वो जिंदा है तो वो सरेंडर करे क्योंकि उसकी वजह से हमें तकलीफ हो रही है.'' 

उन्होंने कहा कि कल शाम सिक्योरिटी फोर्सेज आए थे, उन्होंने मुझे एक तस्वीर दिखाई लेकिन मैंने उन्हें बताया कि ये आदिल नहीं है.

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान पहलगाम हमले में शामिल आदिल और एक अन्य आतंकी के घरों में विस्फोट हुआ. 

आदिल हुसैन थोकर का घर ध्वस्त

अधिकारियों ने कहा, ''सुरक्षा बल लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के मकानों में तलाशी ले रहे थे, तभी वहां पहले से रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया. विस्फोटकों के कारण मकान नष्ट हो गए.''

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी आदिल हुसैन थोकर मंगलवार को पहलगाम में किए गए हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल है. पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख के भी हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है. 

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं. बड़े स्तर पर कश्मीर में ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग किया निकाह या हुई स्पेशल मैरिज? जानें
उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग किया निकाह या हुई स्पेशल मैरिज? जानें
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, बोले- 'नया सफर शुरू'
CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, बोले- 'नया सफर शुरू'
जम्मू-कश्मीर NC में बगावत! 18 विधायकों की गुप्त बैठक; कैबिनेट फेरबदल पर नाराजगी
जम्मू-कश्मीर NC में बगावत! 18 विधायकों की गुप्त बैठक; कैबिनेट फेरबदल पर नाराजगी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget