एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला ने नीति आयोग की बैठक में पेश किया प्रस्ताव, कहा- 'पीएम मोदी जम्मू कश्मीर में टूरिज्म...'

Omar Abdullah News: सीएम उमर अब्दुल्ला ने नीति आयोग की बैठक में कहा कि केंद्र सरकार नई पहल करे तो जम्मू कश्मीर की जनता का भय कम होगा. उनमें सुरक्षा और विश्वास की नई भावना पैदा होगी.

Omar Abdullah NITI Aayog News: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकवादी हमले से बुरी तरह प्रभावित जम्मू कश्मीर के पर्यटन कारोबार को फिर से पटरी पर लाने के लिए नीति आयोग की बैठक में नया प्रस्ताव रखा. उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि जम्मू कश्मीर के लोगों के हित में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की बैठक कश्मीर में आयोजित करवाए. 

उन्होंने केंद्र सरकार से यह निर्देश देने की मांग की कि संसदीय समिति की भी बैठकें जम्मू कश्मीर की आयोजित किए जाएं.

'सीमावर्ती इलाके में हो निजी बंकरों का निर्माण'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की ओर से हाल ही में की गई गोलाबारी का मुद्दा भी उठाया जिसमें पुंछ, राजौरी और उत्तरी कश्मीर में 23 लोगों की जान चली गई. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निवासियों के लिए निजी बंकरों का निर्माण आवश्यक है.

केंद्र की पहल से लोगों में सुरक्षा की भावनाएं होंगी पैदा- अब्दुल्ला

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'सरकार के इन ठोस प्रयासों से जनता का भय काफी हद तक कम होगा, सुरक्षा और विश्वास की नई भावना पैदा होगी. कश्मीर घाटी में पर्यटन कारोबार को फिर से पटरी पर लाने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे बहुप्रतीक्षित आर्थिक राहत मिलेगी और सामान्य स्थिति बहाल होगी.'

'गोलाबारी में जान गंवाने वाले 23 लोगों को भी ना भूले देश'

जम्मू कश्मीर मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के खिलाफ जनता के विरोध की सराहना की. साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा, पर्यटन और आर्थिक पुनरुद्धार के लिए केंद्र का ध्यान आकर्षित किया. अब्दुल्ला ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र पहलगाम नरसंहार में जान गंवाने वालों पर शोक मना रहा है, लेकिन सीमा पार से गोलीबारी में जान गंवाने वाले 23 लोगों को भी नहीं भूलना चाहिए.

इस पहल के लिए PM का जताया आभार 

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत पहलगाम नरसंहार के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों द्वारा की गई व्यापक निंदा की सराहना करते हुए की. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. उन्होंने पहलगाम हमले के बाद देश के बाकी हिस्सों में असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाए गए कश्मीरियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण सहायता के लिए प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल जाने के सपने में फंसा गुजरात का परिवार, लीबिया में दंपती और मासूम बेटी का अपहरण, फिरौती में मांगे 2 करोड़ रुपये
पुर्तगाल जाने के सपने में फंसा गुजरात का परिवार, लीबिया में दंपती और मासूम बेटी का अपहरण, फिरौती में मांगे 2 करोड़ रुपये
Delhi Weather Update: दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा

वीडियोज

Charcha With Chitra: प्रियंका चतुर्वेदी ने घुसपैठ के लिए किसको जिम्मेदार बताया? | Vande Mataram
Charcha With Chitra: कौन बनाता है Priyanka Chaturvedi के मिलियन व्यूज वाले रील्स? | Interview
बीजेपी में शामिल होंगी प्रियंका चतुर्वेदी? | Charcha with Chitra | Shiv Sena (UBT)
शादी के 7 फेरों का शैतान बलमा
UP News: यूपी के फतेहपुर में डीजल टैंकर में टक्कर..सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर बह गया | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुर्तगाल जाने के सपने में फंसा गुजरात का परिवार, लीबिया में दंपती और मासूम बेटी का अपहरण, फिरौती में मांगे 2 करोड़ रुपये
पुर्तगाल जाने के सपने में फंसा गुजरात का परिवार, लीबिया में दंपती और मासूम बेटी का अपहरण, फिरौती में मांगे 2 करोड़ रुपये
Delhi Weather Update: दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
सऊदी में कमाए 50,000 रियाल तो भारत में हो जाएंगे कितने? रकम जान आप भी रह जाएंगे हैरान
सऊदी में कमाए 50,000 रियाल तो भारत में हो जाएंगे कितने? रकम जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Year Ender: डॉली चायवाला, राजू कलाकार से लेकर 10 रुपये वाला बिस्कुट तक, इनके नाम रहा 2025 वायरल Sensation
डॉली चायवाला, राजू कलाकार से लेकर 10 रुपये वाला बिस्कुट तक, इनके नाम रहा 2025 वायरल Sensation
Foot Binding:क्या थी फुट बाइंडिंग प्रथा, जानें चीन में क्यों लगा था इस पर बैन?
क्या थी फुट बाइंडिंग प्रथा, जानें चीन में क्यों लगा था इस पर बैन?
Embed widget