एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के साथ सीजफायर को CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'ट्रंप तो अपने दोस्त...'

Omar Abdullah News: सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में ऐसा कोई दौर नहीं रहा जब के हर जगह सुरक्षाबल मौके पर तैनात रहे. कहीं न कहीं कम ज्यादा का सिलसिला लगा रहता है.

Omar Abdullah On Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कपिल सिब्बल को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं संसद में पूछूंगा कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कैसे कर दिया. इस पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ट्रंप तो अपने दोस्त के साथ ही दोस्ती नहीं निभा पाए तो हमारे साथ क्या निभाएंगे.

वहीं पहलगाम हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "पहलगाम हमले का मुझे दुख इसलिए नहीं हुआ क्योंकि मैं वहां का मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री हूं बल्कि मुझे एक इंसान होने के नाते इस घटना का दुख हुआ, जहां 26 लोगों की हत्या कर दी गई."

उन्होंने कहा कि आतंकी हमले पहले भी हुए हैं लेकिन 20 साल बाद फिर आतंकी हमला हो गया. हमे लगा था कि अब ऐसा हमला नहीं होगा, मगर अफसोस है कि हमें फिर से ये देखना पड़ा. अब आगे ऐसे अटैक न हों इसके लिए हमें सोचना होगा.

'कश्मीर में ऐसा दौर कभी नहीं रहा'
पहलगाम में हमले के दौरान सुरक्षा में चूक को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जम्मू कश्मीर में ऐसा कोई दौर नहीं रहा जब के हर जगह सुरक्षाबल मौके पर तैनात रहे. कहीं न कहीं कम ज्यादा का सिलसिला लगा रहता है. कई साल से इस तरह के हमले नहीं हो रहे थे, पर्यटक भी आ रहे थे. ये पहली बार नहीं था जब वे जगह खुली. इस हमले से पहले 60 से 70 हजार लोग उसी मैदान में आए थे."

'हर जगह सुरक्षा मुमकिन नहीं'
कपिल सिब्बल ने जब उनसे पूछा कि जब इतने लोग बैसरन घाटी में थे तो सुरक्षा के लिए किसी को तो होना चाहिए था. इस सवाल के जवाब में उमर अब्दुल्ला ने कहा, "अगर वहां सिक्योरिटी होती तो ये लोग कहीं और हमला कर देते. मुमकिन नहीं है कि हर जगह पर फोर्स तैनात करें. हमारी कोशिश ये होनी चाहिए कि इन्हें सीमा पर ही रोकें."

उमर अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि आतंकियों को सीमा पर ही रोका जाना चाहिए, उन्हें इतने अंदर आने ही नहीं देना चाहिए था. हालांकि उन्होंने ये भई कहा कि आतंकी पहलगाम तक कैसे आ गए इसका जवाब हम संसद में भारत सरकार से जरूर लेंगे.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
गुलाब नबी आजाद और रविंद्र रैना के पास क्यों हैं सरकार बंगले? J&K कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
गुलाब नबी आजाद और रविंद्र रैना के पास क्यों हैं सरकार बंगले? J&K कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget