एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब उमर अब्दुल्ला की पार्टी ने उठाया ये कदम, कहा- 'जीवन में एक बार...'

Jammu Kashmir News: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की उपस्थिति में पार्टी की कार्यसमिति द्वारा पारित अन्य प्रस्तावों में जम्मू-कश्मीर में निरंतर शांति और बातचीत का आह्वान किया गया.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा से संबंधित एक प्रस्ताव समेत सात प्रस्ताव पारित किए और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा एवं राज्य का दर्जा बहाल कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की उपस्थिति में पार्टी की कार्यसमिति द्वारा पारित अन्य प्रस्तावों में जम्मू-कश्मीर में निरंतर शांति और बातचीत का आह्वान किया गया. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि पहलगाम हमले की निंदा करने में जम्मू-कश्मीर के लोगों का 'स्वतःस्फूर्त और भारी' समर्थन 'जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर' है, जिसे बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए. पार्टी ने हमले के मद्देनजर देश के अन्य हिस्सों में कश्मीरियों के उत्पीड़न की आलोचना की.

पहलगाम हमले की निंदा की
पहले प्रस्ताव में, पार्टी की कार्यसमिति ने पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें एक युवा कश्मीरी सैयद आदिल हुसैन शाह समेत 26 लोगों की मौत हुई थी. पार्टी ने सीमा पार से लगातार हो रही गोलाबारी की भी निंदा की, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई है.

'विशेष राज्य का दर्जा बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेंगे'
कार्य समिति ने सर्वसम्मति से एक और प्रस्ताव पारित किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई. प्रस्ताव में कहा गया है कि कार्यसमिति ने दोहराया कि इस मामले से लोगों की आकांक्षाएं और सम्मान जुड़ा है और इसे बिना किसी देरी के हल किया जाना चाहिए. हम इसकी बहाली के लिए संघर्ष करते रहेंगे.

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन वैली में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया. इसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. इस हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को 9 ठिकानों को पूरी तरह से तबाह और बर्बाद कर दिया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
उमराह करने गए कश्मीर के 34 लोग सऊदी में फंसे, उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान
उमराह करने गए कश्मीर के 34 लोग सऊदी में फंसे, उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
Embed widget