एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट से भी दाखिल किया नामांकन, J&K में दो सीट से लड़ेंगे चुनाव

Jammu Kashmir Election 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के नामांकन के दौरान पार्टी के नेता आगा रूहुल्लाह मेहदी, आगा महमूद, शम्मी ओबेरॉय और प्रांतीय सचिव शौकत मीर भी मौजूद थे

Jammu Kashmir Assembly Elections: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार (5 सितंबर) को बडगाम सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ कई नेता मौजूद रहे. वो यहां दो सीट पर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक प्रवक्ता ने कहा,  ''उमर अब्दुल्ला ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बडगाम निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया.'' अब्दुल्ला के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता आगा रूहुल्लाह मेहदी, आगा महमूद, पार्टी कोषाध्यक्ष शम्मी ओबेरॉय और प्रांतीय सचिव शौकत मीर भी मौजूद थे.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने बुधवार (4 सितंबर) को अपने पारिवारिक गढ़ माने जाने वाले गांदरबल से नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान उमर अब्दुल्ला के बेटे भी उनके साथ मौजूद थे. इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने अपने सिर से टोपी उतारकर लोगों से वोट मांगा और कहा कि ''मेरा सम्मान आपके हाथ में हैं.''

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उमर अब्दुल्ला ने कश्मीरी भाषा में जनता से वोट मांगे. उन्होंने कहा कि हम आने वाले दिनों में राजनीति पर चर्चा करेंगे. दिल्ली के षडयंत्र की चर्चा करेंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने साल 2014 का विधानसभा चुनाव बडगाम जिले की बीरवाह से लड़ा था. वह श्रीनगर के सोनवार सीट से भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं.

गांदरबाल विधानसभा सीट पर फारूक अब्दुल्ला की पार्टी NC की अच्छी पकड़ मानी जाती है. यहां से शेख अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला भी चुनाव लड़ चुके हैं.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा, दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान 25 सितंबर को होने जा रहा है. इसके साथ ही एक अक्टूबर को तीसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है, जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

BJP नेता राम माधव का बड़ा आरोप, 'चुनाव में NC-PDP का खुलकर समर्थन कर रहे पूर्व आतंकवादी, इसलिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget