एक्सप्लोरर

दिल्ली में अमित शाह से मिले उमर अब्दुल्ला, पहली ही मीटिंग में कर दी जम्मू कश्मीर के लिए बड़ी मांग

Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि गांदरबल जिले के गंगनगीर इलाके में तीन दिन पहले हुए आतंकी हमले के बाद वह दिल्ली पहुंचे हैं. इस मसले पर भी गृह मंत्री से चर्चा हुई.

Omar Abdullah Met Amit Shah: जम्मू-कश्मीर के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का मुख्यमंत्री बनने के गृह मंत्री से पहली मुलाकात थी. बता दें कि पिछले सप्ताह उन्होंने सीएम का पदभार संभाला था. गृह मंत्री के साथ सीएम की बैठक करीब 30 मिनट तक चली. 

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी. मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर की स्थिति से अवगत कराया. साथ ही राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भी चर्चा की. 

एनसी उपाध्यक्ष और सीएम उमर अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गंगनगीर इलाके में तीन दिन पहले हुए आतंकी हमले के बाद वह दिल्ली पहुंचे हैं. गांदरबल जिले में हुए आतंकी हमले में एक चिकित्सक समेत सात लोगों की मौत हुई थी. दरअसल, साल 2019 में जम्मू-कश्मीर का केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद से पुलिस बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आता है.

पीएम मोदी से भी कर सकते हैं मुलाकात 

बताया जा रहा है कि दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान उमर अब्दुल्ला कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. संभावना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकते हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार के साथ तालमेल बिठाकर सूबे का शासन चलाने के संकेत दिए थे.

बता दें कि उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस ने केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है. उनकी पार्टी एनसी ने 90 में से 42 सीटें हासिल की है. सीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक के बाद केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने का आग्रह करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया ​था. इस प्रस्ताव को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मंजूरी दे चुके हैं. 

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सरकार को दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
Kulgam News: अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget