एक्सप्लोरर

ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर CM उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता, की यह अपील

Israel-Iran: ईरान-इजरायल तनाव के बीच ईरान में पढ़ रहे 1300 से अधिक कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता गहराई है. JKSA और उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्रालय से तुरंत कदम उठाने की मांग की.

Omar Abdullah on Israel-Iran: ईरान और इजरायल के बीच लगातार बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच भारत में चिंता की लहर दौड़ गई है. खासतौर पर जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले छात्रों के परिवारों में बेचैनी बढ़ गई है, जो फिलहाल ईरान में पढ़ाई कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार (13 जून) को विदेश मंत्रालय से अपील की कि वह ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. 

उन्होंने एक्स पर विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा, "@MEAIndia से अनुरोध है कि ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और भलाई को तत्काल सुनिश्चित किया जाए. उनके परिवार बहुत चिंतित हैं और हम इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं. हमारे छात्रों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाया जाना चाहिए."

ईरान में पढ़ रहे हैं करीब 1300 कश्मीरी छात्र- JKSA
इस मुद्दे को और गंभीरता से उठाते हुए जम्मू-कश्मीर छात्र संघ (JKSA) ने जानकारी दी कि वर्तमान में ईरान में करीब 1300 कश्मीरी छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें से अधिकांश मेडिकल यानी MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं. एसोसिएशन ने विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखकर आगाह किया कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष ने वहां मौजूद छात्रों को असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है. पत्र में लिखा गया, "ईरान और इजराइल के बीच शत्रुता में अभूतपूर्व वृद्धि के बाद, वर्तमान में ईरान में पढ़ रहे सैकड़ों और हज़ारों कश्मीरी छात्रों के सामने एक गंभीर स्थिति है. इस अस्थिर सुरक्षा माहौल ने हजारों भारतीय छात्रों को बेहद असुरक्षित और तत्काल खतरे में डाल दिया है, जिनमें से अधिकांश कश्मीर घाटी से हैं. ये छात्र देश के आर्थिक रूप से व्यवहार्य शैक्षणिक बुनियादी ढांचे के कारण पेशेवर शिक्षा, विशेष रूप से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए ईरान गए थे." 

JKSA ने कहा कि एसोसिएशन को सूचित किया गया था कि कई छात्र ऐसे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नामांकित हैं जो महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों और रणनीतिक स्थलों के बेहद करीब स्थित हैं. "वे लगातार हवाई हमलों, वायु रक्षा सायरन और उनके आसपास बढ़ती सैन्य गतिविधियों की आवाजे सुन रहे हैं. कल रात से, स्थिति तेजी से बिगड़ गई है. कुछ छात्र ऐसे शहरों में भी हैं जहां सीधे इज़रायली हवाई हमलों की सूचना मिली है. छात्र डरे हुए हैं और पूरी तरह से असहाय महसूस कर रहे हैं," इसमें लिखा है. 

पत्र में लिखी गई हैं और भी बातें
इसमें आगे कहा गया है, "तत्काल जोखिम और बढ़ते मनोवैज्ञानिक नुकसान को देखते हुए, हम आपके सम्मानित कार्यालय से इन छात्रों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्काल उपाय शुरू करने का आग्रह करते हैं. हम विदेश मंत्रालय से अनुरोध करते हैं कि वह ईरान में भारतीय छात्रों और तेहरान में भारतीय दूतावास के बीच समर्पित और उत्तरदायी संचार लाइनें स्थापित करे, और सत्यापित जानकारी, आपातकालीन दिशा-निर्देश और अपडेट प्रसारित करें."

गौरतलब है कि इससे पहले इजरायल ने ईरान पर हमला किया था और बाद में जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायली क्षेत्र की ओर 100 से अधिक ड्रोन दागे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget